सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Comprehensive assessment of health services in Dadri; 'Sarthak' team to arrive on Thursday; staff leave cancelled

Charkhi Dadri News: दादरी में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा व्यापक मूल्यांकन, वीरवार को पहुंचेगी सार्थक टीम, स्टाफ के अवकाश किए रद

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 16 Jun 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Comprehensive assessment of health services in Dadri; 'Sarthak' team to arrive on Thursday; staff leave cancelled
नागरिक अस्पताल में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटे कर्मचारी।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, संसाधनों की उपलब्धता और विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन का जायजा लेने के लिए वीरवार को राज्यस्तरीय सार्थक टीम दादरी पहुंचेगी। टीम का नेतृत्व स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. मनीष बंसल, महानिदेशक डॉ. कुलदीप के साथ-साथ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के निदेशक डॉ. विरेंद्र यादव करेंगे। करीब 25 सदस्यीय टीम जिले में तीन दिनों तक विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का मूल्यांकन करेगी।

सार्थक टीम के दौरे को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। टीम के आगमन से पहले स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य संस्थानों में साफ-सफाई, रिकॉर्ड, दवा उपलब्धता, उपकरणों की कार्यशीलता और मरीजों को प्रदान की जा रही सुविधाओं को दुरुस्त करने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार निरीक्षण के दौरान जिला नागरिक अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), उप-स्वास्थ्य केंद्रों आदि का भी टीम दौरा कर सकती है। टीम स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं, प्रसूति सेवाओं, टीकाकरण कार्यक्रम, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की गतिविधियों तथा अस्पतालों में उपलब्ध मानव संसाधन और बुनियादी सुविधाओं का भी आकलन करेगी।
विज्ञापन

दौरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने स्टाफ की छुट्टियां भी रद्द कर दी हैं। अधिकारियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखने और सभी अभिलेख अप-टू डेट रखने के निर्देश दिए गए हैं।
दादरी के सिविल सर्जन डॉ. नरेश कुमार स्वयं पिछले कुछ दिनों से लगातार विभिन्न सीएचसी और पीएचसी का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों को दूर करने के निर्देश भी दिए गए हैं। विभागीय अधिकारी यह सुनिश्चित करने में जुटे हैं कि टीम को निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न मिले।
सार्थक टीम के नेतृत्व में शामिल एनएचएम निदेशक डॉ. विरेंद्र यादव पहले दादरी में सिविल सर्जन के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। जिले में लंबे समय तक कार्य करने के कारण वे यहां की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं, भौगोलिक परिस्थितियों और संस्थागत आवश्यकताओं से भलीभांति परिचित हैं। ऐसे में उनके दौरे को विशेष महत्व दिया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि उनके अनुभव और सुझावों से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।
तीन दिनों तक चलने वाले इस निरीक्षण के दौरान टीम विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा करेगी। निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता को लेकर आगे की कार्यवाही भी तय की जाएगी। टीम के दौरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में गंभीरता देखी जा रही है तथा सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं।
वर्सन :
वीरवार को सार्थक टीम दादरी पहुंचेगी। टीम की ओर से तीन दिनों तक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया जाएगा।-- डॉ. राहुल अरोड़ा, डिप्टी सिविल सर्जन, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed