सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Cracks appeared in the Loharu Canal Bridge built for one crore, SDO said - the work is solid

Charkhi Dadri News: एक करोड़ से बने लोहारू कैनाल पुल में आईं दरारें, एसडीओ बोले-काम टनाटन

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 26 Apr 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Cracks appeared in the Loharu Canal Bridge built for one crore, SDO said - the work is solid
कैनाल के नए पुल में आई दरार। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। रावलधी स्थित लोहारू कैनाल आरडी 91500 पर करीब डेढ़ महीने पहले करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए पुल में दरारें आने से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। यह पुल किसानों के आवागमन के लिए महत्वपूर्ण मार्ग है जिससे प्रतिदिन सैकड़ों किसान अपने खेतों तक पहुंचते हैं और फसल व अन्य कृषि सामग्री का परिवहन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से करते हैं। वहीं अधिकारियों का कहना है कि पुल का काम टनाटन है।
Trending Videos

ग्रामीणों का कहना है कि पुल के निर्माण के कुछ ही सप्ताह बाद कई स्थानों पर दरारें दिखाई देने लगी हैं। साथ ही सड़क की सतह से रोड़ियां भी उखड़ने लगी हैं। इससे पुल की मजबूती और निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। किसानों में आशंका है कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं की गई तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पुल में दिखाई दे रहे निशान दरारें नहीं बल्कि निर्माण प्रक्रिया के तहत बनाए गए ज्वाइंट हैं जो तकनीकी रूप से आवश्यक होते हैं। अधिकारियों के अनुसार स्थिति की निगरानी की जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर जांच भी कराई जाएगी।लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पुल की गुणवत्ता की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।
सीजन में गुजरते हैं फसल से भरे भारी वाहन : लोहारू कैनाल पर बनाए गए पुल से प्रतिदिन जहां सैंकड़ों की संख्या में पैदल राहगीर गुजरते हैं। सीजन के दौरान यह संख्या दोगुनी होने के साथ ही फसल से भरे भारी भरकम वाहनों का आवागमन भी होता है। ऐसे में एक महीने पहले बनाए गए पुल में बनी दरारें व निकली निर्माण सामग्री जानलेवा साबित हो सकती है।
लोहारू कैनाल पर खेतों में जाने वाले किसानों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से पुल का निर्माण करवाया गया था लेकिन इतनी कम अवधि में पुल पर 10 से अधिक स्थानों पर दरारें बनी हुई हैं। हालांकि दरारें न दिखे, इसके लिए निर्माण सामग्री भी लगाई गई है उसके बावजूद दरारें साफ झलक रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed