{"_id":"69b30e5d72721ee95d0a7285","slug":"cylinder-booking-is-not-possible-due-to-server-down-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-152480-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सर्वर डाउन होने के कारण नहीं हो पा रही सिलिंडर की बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सर्वर डाउन होने के कारण नहीं हो पा रही सिलिंडर की बुकिंग
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
पूर्ण मार्केट स्थित दादरी गैस एजेंसी के बाहर बुकिंग करवाने के लिए लगी लंबी कतार।
- फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। वैश्विक स्तर पर ईरान-इस्राइल और अमेरिका के बीच युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय अस्थिरता का असर अब आम आदमी की रसोई तक पहुंच गया है। एक तरफ जहां खाड़ी देशों में तनाव के कारण ईंधन की कीमतों और आपूर्ति को लेकर आशंकाएं गहरा रही हैं वहीं दूसरी तरफ स्थानीय स्तर पर गैस बुकिंग सर्वर पिछले तीन दिनों से लगभग ठप है। जिले के करीब 1.41 लाख उपभोक्ता इस तकनीकी खराबी और वैश्विक अनिश्चितता के दोहरे चक्रव्यूह में फंस गए हैं। हालात ये हैं कि गोदामों में सिलिंडर पर्याप्त मात्रा में हैं लेकिन सर्वर डाउन होने से बुकिंग न होने पर उपभोक्ताओं को सिलिंडर की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
पिछले तीन दिनों से जिले में स्थित गैस एजेंसियों के बाहर सुबह नौ बजे से ही उपभोक्ताओं का हुजूम उमड़ रहा है। युद्ध के चलते लोग इस डर से भी जल्दी सिलिंडर लेना चाहते हैं कि कहीं भविष्य में आपूर्ति बाधित न हो जाए लेकिन हालात ये हैं कि कई-कई घंटे कतार में खड़े रहने के बावजूद सर्वर की खराबी के कारण लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
क्या बोले उपभोक्ता ...
गैस सिलिंडर की बुकिंग करवाने के लिए सुबह 10 बजे लोहारू रोड स्थित गैस एजेंसी पर पहुंचा था लेकिन दोपहर दो बजे तक भी सर्वर बंद होने से बुकिंग नहीं हो सकी है। हालात देख लगता है कि बगैर बुकिंग के ही घर लौटना पड़ेगा। घर में पूरे परिवार का खाना बनाने के लिए लकड़ियों के ईंधन का प्रयोग करना पड़ेगा। - राजबीर, गांव पातुवास।
= गैस सिलिंडर की बुकिंग करवाने के लिए पिछले दो दिन से लगातार एजेंसी के चक्कर लगा रहा हूं लेकिन सर्वर बंद रहने से ओटीपी नंबर नहीं मिल रहा है। इसके लिए 100 बार से अधिक प्रयास किए गए हैं। उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बने बुकिंग नंबर अतिरिक्त उपलब्ध करवाने चाहिए ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। - लोकेश कुमार, गांव कालियावास।
क्या बोले एजेंसी संचालक
सर्वर डाउन होने से उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लगी हुई है। हमारे पास पर्याप्त मात्रा में गैस सिलिंडर हैं। उपभोक्ता अपने घर से भी ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। साफ्टवेयर के आधार पर ही बुकिंग हो सकती है। ऑफलाइन बुकिंग का कोई विकल्प नहीं है।- नरेंद्र कुमार, संचालक, अशोक इंडेन गैस एजेंसी।
कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों की आपूर्ति आठ मार्च से बंद है। वहीं घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कोई कमी नहीं है। सर्वर डाउन होने से बुकिंग में समस्या आ रही है।- सत्यप्रकाश, प्रबंधक, दादरी गैस एजेंसी।
डीएफएससी ने गैस एजेंसी संचालकों के साथ की बैठक
वीरवार को जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक नीतू की अध्यक्षता में जिले के सभी गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक की गई। इसमें डीएफएससी ने गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि सिलिंडरों की किसी भी प्रकार से कालाबाजारी न हो। उपभोक्ताओं की शिकायतों का जल्द समाधान किया जाए। बैठक में एजेंसी संचालकों ने बताया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में एलपीजी उपलब्ध है। केवल सर्वर डाउन होने से डीएसी कोड जनरेट नहीं हो पा रहे हैं जिसके कारण उपभोक्ताओं की भीड़ बढ़ रही है।
जिले में हैं करीब 100 होटल, ढाबे
दादरी जिले में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में करीब एक सौ होटल, रेस्टोरेंट व ढाबे हैं। वहीं कॉमर्शियल एलपीजी उपभोक्ताओं की संख्या करीब 500 हैं। कॉमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति बंद होने से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा संचालक तंदूर, इलेक्ट्रिक चूल्हे व दूसरे विकल्पों का प्रयोग कर रहे हैं।
जिले में गैस उपभोक्ताओं की संख्या
एजेंसी का नाम क्षेत्र उपभोक्ता संख्या
अशोक इंडेन दादरी 28,707
दादरी गैस सर्विस दादरी 31,324
प्रेम भारत गैस कादमा 18,407
शहीद संजय सिंह गैस एजेंसी सांजरवास 20,569
अटेला इंडेन अटेला 5,540
बधवाना इंडेन बधवाना 5,800
सुमन गैस एजेंसी झोझू कलां 5,360
राज गैस एजेंसी बाढड़ा 25,700
Trending Videos