सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Jaibir Sheoran was elected as a member of the cooperative society by securing the highest number of votes, 86

Charkhi Dadri News: जयबीर श्योराण सबसे अधिक 86 मत पाकर चुने सहकारी समिति के सदस्य

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 13 Mar 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Jaibir Sheoran was elected as a member of the cooperative society by securing the highest number of votes, 86
विजेता को प्रमाण-पत्र देते हुए अधिकारी। - फोटो : 1
विज्ञापन
बाढड़ा। गांव हुई स्थित केंद्रीय सहकारी समिति के सदस्य पद के चुनाव संपन्न हुए। चुनाव में 381 मतदाताओं ने मतदान किया। रजिस्ट्रार सहकारी समिति भिवानी के निरीक्षक नरेंद्र शर्मा, निरीक्षक कृष्णचंद्र, उपनिरीक्षक अजय चंद व डीईओ अमित कुमार की देखरेख में मतदान हुआ। इस दौरान गांव हुई, जगरामबास, डालावास व काकड़ौली हट्ठी के 381 मतदाताओं ने मतदान किया। जयबीर सबसे अधिक 86 मत पाकर सदस्य चुने गए। इसी प्रकार खुशीराम शर्मा को 73 मत, नसीब सिंह को 59, विकेश को 48 मत प्राप्त हुए। जयवीर, खुशीराम, नसीब व विकेश समिति के सदस्य चुने गए।
Trending Videos

सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद मतगणना की गई। विजेताओं को सुधीर चांदवास, निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने प्रमाण-पत्र सौंपे। इस अवसर पर सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र हुई, मास्टर सतपाल श्योराण, सरपंच इंदराज दिसौदिया, मनफूल सिंह आर्य, अजीत श्योराण, मांगेराम श्योराण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed