{"_id":"69b30dea0d9be45623022bee","slug":"worshiped-a-21-feet-long-mace-made-of-eight-metals-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-152511-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 21 फीट लंबी अष्टधातु की गदा का किया पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 21 फीट लंबी अष्टधातु की गदा का किया पूजन
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
पुरानी अनाज मंडी में पहुंची 21 फीट लंबी पवित्र गदा।
- फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। कंचन सेवा संस्थान के तत्वावधान में पूरे भारत भ्रमण पर निकली 21 फीट लंबी और अष्टधातु से निर्मित विशाल हनुमान गदा का वीरवार को दादरी आगमन हुआ। इस ऐतिहासिक प्रतीक के दर्शनों के लिए स्थानीय पुरानी अनाज मंडी क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
संस्थान के प्रतिनिधियों ने बताया कि उदयपुर राजस्थान में निर्माणाधीन 84 फीट ऊंचे और 11 मुखी हनुमान जी के भव्य मंदिर के लिए इस विशेष गदा का निर्माण किया गया है। यह गदा पिछले 29 महीनों से निरंतर संपूर्ण भारतवर्ष का भ्रमण कर रही है। दादरी वासियों के लिए यह अत्यंत सौभाग्य का विषय रहा कि विश्व की इस ऐतिहासिक गदा के दर्शन का अवसर उनके अपने शहर में प्राप्त हुआ।
पुरानी अनाज मंडी व्यापार मंडल की ओर से गदा के स्वागत के लिए विशेष प्रबंध किए गए। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने गदा पर पुष्प वर्षा की और श्रद्धापूर्वक आरती उतारी। मालाएं पहनाकर पवित्र गदा का पूजन किया गया।
स्वागत समारोह के दौरान व्यापार मंडल के प्रधान राधेश्याम, रामकुमार रिटोलिया, मनीष, पंकज, पवन, अंकित गुप्ता, पार्षद नवीन बिंदल, दीपक, हीरा, संतोष, नरेश आदि भी मौजूद रहे।
Trending Videos