{"_id":"6a821220315f3aa68e037c6e","slug":"dispute-over-who-would-offer-kanwar-water-first-youths-in-a-fortuner-fired-upon-at-khedi-boora-bus-stand-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-159063-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: कांवड़ का जल पहले चढ़ाने को लेकर विवाद, खेड़ी बूरा बस अड्डे पर फॉर्च्यूनर सवार युवकों पर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: कांवड़ का जल पहले चढ़ाने को लेकर विवाद, खेड़ी बूरा बस अड्डे पर फॉर्च्यूनर सवार युवकों पर फायरिंग
Mon, 17 Aug 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में फायरिंग मामले में पकड़े गए आरोपी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। गांव खेड़ी बूरा के बस अड्डे पर शुक्रवार देर रात करीब तीन बजे कांवड़ के जल पहले चढ़ाने को लेकर चल रहा विवाद गोलीबारी तक पहुंच गया। विवाद के चलते फॉर्च्यूनर सवार दो युवकों पर फायरिंग कर जानलेवा हमला किया गया। वारदात में खेड़ी बूरा निवासी मंजीत को छाती में गोली लगी। गंभीर हालत में उसे रोहतक पीजीआईएमएस से मेदांता अस्पताल रेफर किया गया जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध देशी पिस्तौल, दो कारतूस और वारदात में प्रयुक्त हुंडई ऑरा कार बरामद की गई है।
14 अगस्त की देर रात करीब तीन बजे मंजीत अपने दोस्त गौरव के साथ फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार होकर गांव की ओर जा रहा था। जब वे खेड़ी बूरा बस अड्डे के पास पहुंचे तो वहां उनका दोस्त टीनू कुमार उर्फ टिंकू खड़ा मिला। दोनों आपस में बातचीत करने लगे। इसी दौरान दादरी की तरफ से सफेद रंग की हुंडई ऑरा कार वहां आकर रुकी। कार से तीन युवक नीचे उतरे और फॉर्च्यूनर सवार युवकों पर फायरिंग शुरू कर दी।
शीशे को चीरते हुए सीने में लगी गोली
हमलावरों ने फॉर्च्यूनर के सामने के शीशे पर तीन गोलियां चलाईं। इनमें से एक गोली शीशे से फिसलकर वापस लौट गई जबकि दूसरी हवा में निकल गई। तीसरी गोली शीशे को पार करते हुए मंजीत की छाती में जा लगी। फायरिंग के दौरान गौरव और टीनू बाल-बाल बच गए। बाद में मंजीत को घायल अवस्था में दादरी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया वहां से रोहतक रेफर किया गया।
विज्ञापन
पहले से चल रहा था विवाद
जानकारी के अनुसार आरोपियों और मंजीत पक्ष के बीच पहले से विवाद चल रहा था। शिवरात्रि के दौरान कांवड़ का जल पहले चढ़ाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया था। इसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
ये आरोपी किए गिरफ्तार
जांच के दौरान पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान महाबीर निवासी बोहला, जिला सोनीपत, हाल निवासी नरेला दिल्ली, योगेश उर्फ छोटू उर्फ पहलवान निवासी खेड़ी बूरा, विक्रम निवासी टांडाहेड़ी, जिला झज्जर, हाल नरेला दिल्ली तथा प्रदीप उर्फ सोनू निवासी जिनौली, जिला सोनीपत, हाल नरेला दिल्ली के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी योगेश उर्फ छोटू से एक अवैध देशी पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस तथा विक्रम से भी एक अवैध देशी पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। इसके अलावा वारदात में प्रयुक्त सफेद रंग की हुंडई ऑरा कार को भी कब्जे में लिया गया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने पूछताछ के लिए योगेश उर्फ छोटू उर्फ पहलवान को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है जबकि महाबीर, विक्रम और प्रदीप को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस अब फायरिंग की पूरी वजह, वारदात में शामिल अन्य लोगों और हथियारों के इस्तेमाल को लेकर जांच आगे बढ़ा रही है। इसमें चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, आगामी कार्रवाई की जा रही है।
- साहिल ढिल्लों, डीएसपी