फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two more accused arrested in Scorpio firing case.

Charkhi Dadri News: स्कॉर्पियो पर फायरिंग मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

Mon, 17 Aug 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 17 Aug 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Two more accused arrested in Scorpio firing case.
चरखी दादरी। दादरी शहर के सिटी थाना के सामने 6 अगस्त को स्कॉर्पियो सवार युवकों पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में दादरी पुलिस ने शुक्रवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिक्षेन्द्र उर्फ दोला निवासी कलाली और नितिन उर्फ बामन निवासी निमली के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक दादरी लोगेश कुमार के निर्देशन में थाना शहर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
विज्ञापन

मामले के अनुसंधान अधिकारी पीएसआई विजय कुमार ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को दिक्षेन्द्र उर्फ दोला और नितिन उर्फ बामन को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। अब तक इस मामले में 15 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मामले की जांच अभी जारी है। पुलिस घटना में शामिल अन्य संभावित आरोपियों और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed