{"_id":"6a8214ed28308691e608ac07","slug":"four-accused-arrested-for-attack-on-property-dealer-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-159057-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: प्रॉपर्टी डीलर पर हमले के चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: प्रॉपर्टी डीलर पर हमले के चार आरोपी गिरफ्तार
Mon, 17 Aug 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। बौंद कलां थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर सुनील कुमार उर्फ रायफल पर जानलेवा हमला कर 50 लाख रुपये की फिरौती और प्लॉट का आधा हिस्सा मांगने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के दौरान वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हर्ष उर्फ हर्षित और योगेंद्र उर्फ घूघू निवासी बौंद कलां, विवेक उर्फ बाबू निवासी बौंद खुर्द तथा अंकित उर्फ डाबला निवासी रावलधी के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सुनील कुमार उर्फ रायफल ने शिकायत में बताया कि तीन अगस्त को करीब 10-12 युवक उसके प्रॉपर्टी डीलिंग कार्यालय में पहुंचे थे। आरोपियों ने उससे 50 लाख रुपये की फिरौती देने या उसके प्लॉट का आधा हिस्सा देने की मांग की। साथ ही प्लॉट पर चल रहे निर्माण कार्य को बंद करने के लिए धमकाया। मांग पूरी नहीं करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
छह अगस्त को आरोपी दोबारा उसके कार्यालय पहुंचे। शिकायत के अनुसार हर्ष उर्फ हर्षित और मुकुल ने सुनील की कनपटी पर हथियार लगा दिया जबकि अन्य आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने लोहे की रॉड से हमला किया जिससे उसके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं। इसके बाद आरोपियों ने उसे दोबारा जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर थाना बौंद कलां पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सुनील को सीएचसी बौंद कलां में भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। बाद में उसे रोहतक के ऑस्कर अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
शिकायत के आधार पर थाना बौंद कलां में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। शुक्रवार को थाना बौंद कलां में तैनात एएसआई आनंद की टीम ने कार्रवाई करते हुए हर्ष उर्फ हर्षित, योगेंद्र उर्फ घूघू, विवेक उर्फ बाबू और अंकित उर्फ डाबला को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मारपीट में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद किए।