फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Strict action will be taken against animal cruelty: SP

पशु क्रूरता पर होगी कड़ी कार्रवाई : एसपी

Mon, 17 Aug 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 17 Aug 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against animal cruelty: SP
चरखी दादरी। अवैध रूप से पशुओं के परिवहन, अवैध वध और पशुओं के साथ क्रूरता की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए दादरी पुलिस ने निगरानी बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं। पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार ने सभी थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों को ऐसे मामलों में तत्परता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि पशुओं के प्रति क्रूरता कानूनन दंडनीय है और ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने भारतीय जीव-जंतु कल्याण बोर्ड तथा पशुपालन एवं डेयरी विभाग, भारत सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960, पशु परिवहन नियम, 1978 तथा पशु क्रूरता निवारण (वधशाला) नियम, 2001 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करने को कहा। पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे वाहनों की नियमित जांच की जाए जिनमें क्षमता से अधिक पशुओं को ठूंसकर ले जाया जा रहा हो या पशुओं के लिए पर्याप्त जगह, पानी, हवा और सुरक्षित परिवहन की व्यवस्था न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने त्योहारों और विशेष अवसरों को देखते हुए जिले के प्रवेश-निकास मार्गों, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। संदिग्ध वाहनों की जांच के साथ ही जरूरत पड़ने पर पुलिस द्वारा पशुपालन विभाग और अन्य संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed