फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Sanitation workers' strike continues for the 11th day; piles of garbage accumulate on the streets.

Charkhi Dadri News: 11वें दिन भी जारी रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, सड़कों पर लगे कचरे के ढेर

Mon, 17 Aug 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 17 Aug 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers' strike continues for the 11th day; piles of garbage accumulate on the streets.
सरदार झाडू सिंह चौक से हीरा चौक जाने वाली मुख्य सड़क के बीच फैला कचरा।
चरखी दादरी। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल रविवार को 11वें दिन में प्रवेश कर गई। लंबे समय से सफाई व्यवस्था प्रभावित होने के कारण शहर की गलियों और मुख्य मार्गों पर जगह-जगह कचरे के ढेर दिखाई देने लगे हैं। कई कॉलोनियों में हालात ऐसे हो गए हैं कि दुर्गंध और गंदगी के कारण लोगों का घरों में रहना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि समय पर कचरा नहीं उठाए जाने से स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। हड़ताल के चलते शहर की नियमित सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित है। घरों से निकलने वाला कचरा निर्धारित स्थानों पर जमा होने के बाद सड़कों और गलियों तक पहुंचने लगा है।
विज्ञापन

कई जगह कचरे के ढेर इतने बढ़ गए हैं कि लोगों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश और उमस के बीच कचरा पड़े रहने से दुर्गंध फैल रही है जिससे आसपास रहने वाले लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी कर्मचारियों से उठवाया कचरा
हालांकि नगर परिषद अधिकारियों का दावा है कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता पर्व को देखते हुए सफाई व्यवस्था को संभालने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी। अधिकारियों के अनुसार निजी कर्मचारियों को हायर कर 14 अगस्त की रात शहर के कुछ मार्गों से कचरा उठवाया गया था। इसके बावजूद शहर के अधिकांश हिस्सों में नियमित सफाई और कचरा उठान नहीं होने के कारण समस्या पूरी तरह खत्म नहीं हो सकी है।
हड़ताल लंबी खिंचने से बढ़ी परेशानी
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल लगातार लंबी खिंचने के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पर इसका असर अब साफ दिखाई देने लगा है। शुरुआत में कुछ स्थानों तक सीमित रहने वाली समस्या अब कई कॉलोनियों और बाजार क्षेत्रों तक पहुंच गई है। कचरा उठान नहीं होने से लोग घरों के बाहर और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा जमा होने की शिकायत कर रहे हैं।
लोगों की बढ़ी दिक्कतें
स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ स्थानों से कचरा उठाने के बाद भी कई कॉलोनियों में लंबे समय से कूड़ा पड़ा हुआ है। गलियों में जगह-जगह कचरा जमा होने के कारण पैदल चलने वालों को भी परेशानी हो रही है। लोगों ने नगर परिषद से मांग की है कि हड़ताल के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था को और मजबूत किया जाए तथा सभी वार्डों में नियमित रूप से कचरा उठाया जाए।

सफाई व डोर टू डोर कचरा उठान कर्मचारियों की हड़ताल के बाद घर के सामने बड़ा कचरे का ढेर लग गया है। मौसम में बनी उमस के कारण पूरा दिन कचरे की दुर्गंध घर व दुकान के अंदर तक पहुंच रही है। इस कारण दुकान में ग्राहकों का आना बंद हो गया है, वहीं पूरा दिन दुर्गंध का माहौल बना रहने से घर में बैठना मुश्किल बना हुआ है।
- अनीता अरोड़ा, ब्यूटी पार्लर संचालिका

घर की मुख्य गली के पास खाली पड़े प्लाॅट को लोगों ने डंपिंग प्वाइंट बना दिया है। लोग घरों से निकलने वाले कचरे को यहां खाली प्लाॅट में डाल रहे हैं। इस कारण पूरी कॉलोनी में दुर्गंध फैली हुई है। दुर्गंध के चलते बच्चे होमवर्क करने से वंचित रह रहे हैं। सरकार को चाहिए कि वो हड़ताली कर्मचारियों की मांगों को मान शहर में फैली गंदगी से छुटकारा दिलवाने का काम करे।

- तमन्ना जैन, जैन मोहल्ला निवासी


हड़ताल में शामिल डोर-टू-डोर कचरा उठान करने वाली एजेंसी से संपर्क बनाए हुए हैं ताकि शहर में लगे कचरे के ढेर को उठाया जा सके। साथ ही शहरवासियों को राहत की सांस मिल सके।
- वाशू सांगवान, कनिष्ठ अभियंता एवं कार्यवाहक मुख्य सफाई निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed