{"_id":"6988ebcc50fbe80b420bcef3","slug":"due-to-the-wedding-season-the-prices-of-roses-and-marigolds-have-increased-by-up-to-three-times-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-151165-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: वैवाहिक सीजन के चलते गुलाब व गेंदा के फूलों के दामों में तीन गुना तक हुई बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: वैवाहिक सीजन के चलते गुलाब व गेंदा के फूलों के दामों में तीन गुना तक हुई बढ़ोतरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
फूलों की दुकान में रखीं गुलाब की कलियां।
विज्ञापन
चरखी दादरी। शादी का सीजन शुरू होने के साथ ही फूलों की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि देखी जा रही है। मांग में अचानक आई तेजी के कारण आम लोगों के साथ-साथ आयोजकों की जेब पर भी बोझ पड़ रहा है। विशेष रूप से गेंदा और गुलाब के फूलों की मांग में काफी उछाल आया है, जो शादियों और धार्मिक अनुष्ठानों में प्रमुखता से उपयोग किए जाते हैं। वहीं रोज-डे को लेकर भी गुलाब की कलियों में तीन गुना तक बढ़ोतरी देखी गई हैं। स्थानीय फूल कारोबारियों का कहना हैं कि दिल्ली स्थित मंडी में फूलों की बढ़ोतरी होने के कारण उन्हें भी महंगे दामों में फूल बेचने पड़ रहे हैं।
वैवाहिक सीजन के चलते गेंदा और गुलाब पत्तियों की कीमत में पिछले साल की अपेक्षा तीन गुना तक बढ़ोतरी हुई है। शहर के फूल विक्रेताओं का कहना हैं कि परिवहन लागत में वृद्धि के कारण फूलों के दाम में पिछले साल की अपेक्षा भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मंदिरों, विवाह समारोहों और अन्य मांगलिक कार्यक्रमों में इन फूलों का विशेष उपयोग होने के कारण इनके दाम बढ़ रहे हैं। वहीं इसके अलावा रोज-डे और वैलेंटाइन सप्ताह को लेकर भी गुलाब की कलियों के भाव भी आसमान छू रहे हैं। फूल विक्रेता संजय कुमार, प्रवीन मुंजाल, कमल सैनी आदि ने बताया कि सीजन में प्रतिदिन 4 क्विंटल गेंदा तो डेढ़ क्विंटल गुलाब की कलियों की बिक्री हो रही हैं।
पिछले साल जहां गेंदा फूल की कीमत 100 से 120 तक होती थी, इस सीजन में 150 से 200 रुपये किलो तक बिक रहा है। इसके साथ गुलाब की पत्तियों का भाव पिछले साल 250 से 300 होता था, अब इसकी कीमत भी 400 से 500 रुपये किलो तक पहुंच गई है। रोज-डे को लेकर गुलाब की प्रति कली 50 से 100 रुपये में बेची जा रही हैं। व्यापारियों का मानना है कि यदि मांग इसी तरह बनी रही तो आने वाले दिनों में कीमतों में और भी इजाफा हो सकता है।
= आम दिनों जहां गुलाब की प्रति कली 25 से 30 रुपये में मिलती थी, वहीं फिलहाल वैलेंटाइन वीक को लेकर इनकी कीमतों में भारी उछाल हुआ हैं। दो दिनों से गुलाब की प्रति कली 70 से 100 रुपये तक बेची जा रही हैं। ग्राहक भी महंगे भाव देने में आनाकानी नहीं कर रहे हैं।
- राजेश कुमार, फूल विक्रेता
= पिछले सप्ताह तक गुलाब की कलियां गाड़ियों के सजाने तक सीमित थी, लेकिन दो दिनों से गाड़ियों के अलावा युवाओं में गुलाब खरीदने की होड़ सी लगी हुई हैं। दो दिनों से गुलाब की कलियों की खरीद में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई हैं। फिलहाल दो दिनों से 800 गुलाब की कलियों की अतिरिक्त खरीद हो रही हैं।
- संजय कुमार, फूल विक्रेता
Trending Videos