सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Quest program on My Bharat Budget organized in ITI

Charkhi Dadri News: आईटीआई में माय भारत बजट पर क्वेस्ट कार्यक्रम का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 09 Feb 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Quest program on My Bharat Budget organized in ITI
विज्ञापन
चरखी दादरी। खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्रालय, भारत सरकार की पहल मेरा युवा भारत के तहत गांव रावलधी स्थित आईटीआई परिसर में माय भारत बजट क्वेस्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माय भारत विभाग से प्रवीण गोलागढ़ व भारत सरकार से युवा अवाॅर्डी अशोक भारद्वाज मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश के कर्णधार हैं और भारत के उज्ज्वल भविष्य की जिम्मेदारी उनके कंधों पर है। उन्होंने युवाओं को संकल्प दिलाया कि वे राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाएंगे और सामाजिक उत्थान के लिए आगे आएंगे।
Trending Videos

प्रवीण गोलागढ़ ने बताया कि माय भारत बजट क्विज में भाग लेने वाले युवाओं से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधा संवाद करेंगे। इसके लिए युवाओं को पहले रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद चयनित युवाओं को प्रधानमंत्री से सीधे बात करने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा, जिससे वे अपने विचार, सुझाव और अनुभव साझा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान जिला नोडल अधिकारी, मेरा युवा भारत केंद्र भिवानी व चरखी दादरी से जुड़े प्रवीण गोलागढ़ एवं प्रधानाचार्य जीतपाल ने युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में इस पहल से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि माय भारत युवाओं को नेतृत्व, संवाद और राष्ट्र सेवा का मंच प्रदान कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed