सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Student Sumit was selected as the best volunteer and Keshav was selected as the best runner-up.

Charkhi Dadri News: छात्र सुमित को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक और केशव को चुना बेस्ट रनरअप

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 09 Feb 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Student Sumit was selected as the best volunteer and Keshav was selected as the best runner-up.
विज्ञापन
चरखी दादरी। श्रीबालनाथ योगाश्रम आदमपुर दाढ़ी में जनता महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय विशेष वार्षिक शिविर में रविवार को समापन समारोह का आयोजन हुआ। इसमें छात्र सुमित को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक और केशव को बेस्ट रनरअप चुना।
Trending Videos

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रोशन लाल ने बताया कि जनता कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. यशवीर सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य देवी सिंह ने की। समापन समारोह पर स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करते हुए डॉक्टर यशवीर सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना की समाज निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है। यह योजना युवाओं को “मैं नहीं, तुम” के आदर्श वाक्य के माध्यम से समाज के प्रति कर्तव्यबोध से जोड़ती है। एनएसएस के माध्यम से विद्यार्थी स्वच्छता, नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तीकरण और सामाजिक जागरूकता जैसे कार्यक्रमों में भाग लेकर समाज की वास्तविक समस्याओं को समझते हैं। इससे उनमें सेवा भावना, सहयोग, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का विकास होता है। राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाकर राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करती है। साथ ही यह शिक्षा और समाज के बीच सेतु का कार्य करते हुए छात्रों के व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक संवेदनशीलता को विकसित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तत्पश्चात कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रोशन लाल ने मुख्य अतिथि व सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया और सात दिवसीय विशेष वार्षिक शिविर की रिपोर्ट प्रस्तुत की। बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्र विशाल ने शिविर के अनुभव प्रस्तुत किए और युवराज बीए प्रथम वर्ष ने भजन प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों की ओर से विजेता प्रतिभागियों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बीए अंतिम वर्ष के छात्र सुमित को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक के रूप में चुना गया। इसके अलावा केशव, बीए फाइनल ईयर को बेस्ट रनर अप, विशाल, बीकॉम प्रथम वर्ष एवं मनीष बीए फाइनल ईयर को सर्वश्रेष्ठ कैंपर घोषित किया गया।
समापन समारोह में प्रो. छाजूराम, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. प्रीति गुप्ता, डॉ. गौरी शंकर, एडवोकेट देवेश बंसल, राजेश फौगाट, वीरेंद्र सिंह, सुरेंद्र जाखड़, हरविंदर कलकल, संदीप अरोड़ा आदि की विशेष उपस्थिति रही। राष्ट्रगान के साथ समारोह संपन्न हुआ। स्वयंसेवक सुमित, युवराज, विशाल, केशव, रवि, मोहन आदि की विशेष भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed