सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Emphasis on improving drinking water supply in the city by repairing the pipeline

Charkhi Dadri News: पाइपलाइन दुरुस्त कर शहर में पेयजल आपूर्ति सुधारने पर जोर

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 07 Mar 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on improving drinking water supply in the city by repairing the pipeline
बैठक में मौजूद जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व पार्षद। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर में पेयजल व सीवर लाइन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक विधायक सुनील सांगवान के मार्गदर्शन में हुई। इसमें विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और नगर पार्षदों ने शहर की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। इसमें मुख्य रूप से शहर की पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने और नागरिकों को नियमित व साफ पानी उपलब्ध करवाने के लिए योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।
Trending Videos

अधिकारियों ने बताया कि जलघर से हीरा चौक स्थित बूस्टर तक पाइपलाइन व्यवस्था को मजबूत करने पर काम किया जाएगा, ताकि इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों को पर्याप्त पानी मिल सके। इसके अलावा शिव मंदिर से रामबाग तक पानी की लाइन से जुड़ी समस्याओं को भी प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में जनस्वास्थ्य विभाग के चीफ इंजीनियर, कार्यकारी अभियंता, एसडीओ और जेई सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वहीं नप के वाइस चेयरमैन संदीप फोगाट, नगर पार्षद कुलदीप सैनी व मनोनीत पार्षद विक्रम श्योराण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



शंकर कॉलोनी की मुख्य पानी की लाइन पर चर्चा

बैठक में शंकर कॉलोनी की मुख्य पानी की लाइन से जुड़ी दिक्कतों पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि इस क्षेत्र में पाइपलाइन व्यवस्था को दुरुस्त कर जलापूर्ति को सुचारू किया जाएगा। साथ ही पूरे शहर में पानी की वाल्व को कवर करने की योजना पर भी सहमति बनी, ताकि पानी की सप्लाई का बेहतर नियंत्रण किया जा सके और किसी भी तरह की लीकेज या अव्यवस्था को रोका जा सके।



मिक्सिंग की समस्या को खत्म करने के लिए रखा प्रस्ताव

शहर में पानी की मिक्सिंग की समस्या को खत्म करने के लिए लेबर बढ़ाने का भी प्रस्ताव रखा गया। अधिकारियों का कहना है कि कर्मचारियों की संख्या बढ़ने से पाइपलाइन की नियमित जांच और मरम्मत समय पर हो सकेगी, जिससे लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी। बैठक में यह भी तय किया गया कि शहर के जिन इलाकों में जरूरत अधिक है, वहां नई सीवर लाइन और पानी की पाइप लाइन डालने की संभावनाओं पर काम किया जाएगा।


जल्द समाधान का दिया आश्वासन

नगर पार्षद कुलदीप सैनी ने कहा कि शहरवासियों को पानी और सीवर से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाने के लिए यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने बताया कि पार्षदों की ओर से रखी गई समस्याओं को अधिकारियों ने गंभीरता से सुना है और जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। उनका कहना है कि आने वाले समय में इन योजनाओं के लागू होने से दादरी शहर की जल व्यवस्था में काफी सुधार देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed