Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Charkhi Dadri News
›
MLA Sunil Sangwan listened to public grievances at his camp office in Charkhi-Dadri and gave directions for their resolution
{"_id":"69ad01f9a81fed793f08c0b6","slug":"video-mla-sunil-sangwan-listened-to-public-grievances-at-his-camp-office-in-charkhi-dadri-and-gave-directions-for-their-resolution-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी-दादरी में विधायक सुनील सांगवान ने कैंप कार्यालय में सुनीं जनसमस्याएं, समाधान के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी-दादरी में विधायक सुनील सांगवान ने कैंप कार्यालय में सुनीं जनसमस्याएं, समाधान के दिए निर्देश
दादरी के विधायक सुनील सांगवान ने रविवार को कैंप कार्यालय में जनता दरबार लगाया। इस दौरान शहर व हलके के गांवों से आए लोगों ने विधायक के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। जिस पर संज्ञान लेते हुए विधायक ने मौके पर ही अधिकारियों को फोन कर समस्याओं के जल्द समाधान के निर्देश दिए।
इस मौके पर विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि उनका उद्देश्य है कि क्षेत्र के नागरिकों को सभी मूलभूत सुविधाएं प्राप्त हों और इन सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि उनके लिए राजनीति केवल पद प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा का एक पवित्र दायित्व है।
हलके की जनता का विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है और उसी के बल पर वे क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की नायब सरकार भी प्रदेश के सभी क्षेत्रों के समान विकास के लिए कार्य कर रही है। इसी कड़ी में दादरी क्षेत्र के लिए भी करोड़ों रुपये की परियोजनाओं को स्वीकृति दी जा चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।