फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Enthusiasm for the Tricolour was evident among the people of Badhra

Charkhi Dadri News: तिरंगे की शान में बाढड़ा के लोगों में दिखा उत्साह

Fri, 14 Aug 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 14 Aug 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Enthusiasm for the Tricolour was evident among the people of Badhra
बाढड़ा में तिरंगा यात्रा निकालते हुए सांसद व विधायक।  - फोटो : 1
बाढड़ा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बाढड़ा क्षेत्र में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा की अगुवाई सांसद चौ. धर्मबीर सिंह व विधायक उमेद पातुवास ने की। यात्रा में बड़ी संख्या में आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कर्मचारियों और विभिन्न संस्थाओं से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे लोगों के बीच देशभक्ति के गीतों और भारत माता के जयकारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया।
विज्ञापन

तिरंगा देश की आन-बान और शान का प्रतीक
इस अवसर पर सांसद ने कहा कि तिरंगा भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और संघर्ष की याद दिलाता है। हर घर तिरंगा अभियान केवल घरों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने तक सीमित नहीं है बल्कि यह प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का अभियान है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराएं और नई पीढ़ी को भी राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान तथा देश के गौरव के बारे में जागरूक करें।
विज्ञापन


शान और अभिमान के साथ लहराएं तिरंगा
विधायक ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत क्षेत्र के सभी लोग भाग लें और पूरी शान व अभिमान के साथ तिरंगा अपने घरों पर लहराएं। उन्होंने कहा कि बाढड़ा की धरती हमेशा देशभक्ति और वीरता की भावना से ओत-प्रोत रही है। आज की तिरंगा यात्रा में जिस प्रकार आम नागरिकों, युवाओं, महिलाओं, अधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं सहित सभी वर्गों ने उत्साह के साथ भाग लिया वह बाढड़ा की राष्ट्रभक्ति का प्रमाण है। यात्रा हनुमान मन्दिर से शुरू होकर क्रांतिकारी चौक होते हुए भगत सिंह प्रतिमा पर जाकर संपन्न हुई। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा एवं जिला अध्यक्ष भाजपा सुनील इंजीनियर, सरपंच बाढड़ा राजेश, मंडल अध्यक्ष रवींद्र कोच, रामकिशन फौजी, प्रदीप बाढडा, बलवान आर्य, जगदीश फौगाट, नीरजन, चैयरमैन सुधीर चांदवास, राष्ट्रदीप परमार सहित पार्टी कार्यकर्ता एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed