{"_id":"6a7e1973aa4126234101e2df","slug":"one-lakh-rupees-were-withdrawn-from-one-of-the-customers-accounts-and-transferred-to-another-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-158990-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: ग्राहक के एक खाते से एक लाख रुपये निकाल दूसरे में ट्रांसफर किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: ग्राहक के एक खाते से एक लाख रुपये निकाल दूसरे में ट्रांसफर किए
Fri, 14 Aug 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाढड़ा। गांव बाढड़ा निवासी व्यक्ति के एचडीएफसी बैंक खाते से एक लाख रुपये निकलकर एसबीआई के खाते में ट्रांसफर हो गए। पीड़ित ने साइबर थाना झोझू कलां में शिकायत देकर मामले की जांच करवाने की मांग की है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित धूपेंद्र ने बताया कि उसका एसबीआई व एचडीएफसी बैंक बाढड़ा शाखा में खाता है। धूपेंद्र ने पुलिस शिकायत में बताया कि आठ अगस्त को वह घर पर मौजूद था। इसी दौरान मोबाइल फोन पर बैंक खाते से एक लाख रुपये निकाले जाने की सूचना मिली।
इसके बाद उसने मोबाइल पर बैंक खाते की जांच की और बैंक जाकर भी जानकारी ली। उसके एचडीएफसी खाते से एक लाख रुपये की राशि एसबीआई के खाते में ट्रांसफर की गई है। उसे इस लेन-देन की कोई जानकारी नहीं है और न ही उसने किसी व्यक्ति को यह राशि भेजी है। बाद में पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
10 अगस्त को उसने साइबर क्राइम थाना झोझू कलां में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने धूपेंद्र की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद