{"_id":"6a7e1be0a506d78ad1026382","slug":"meeting-of-the-nutan-brahmin-sabha-regarding-preparations-to-welcome-state-president-pt-jile-singh-pichailia-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-158992-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: प्रदेशाध्यक्ष पं. जिले सिंह पिचैलिया के स्वागत की तैयारियों को लेकर नूतन ब्राह्मण सभा की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: प्रदेशाध्यक्ष पं. जिले सिंह पिचैलिया के स्वागत की तैयारियों को लेकर नूतन ब्राह्मण सभा की बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। नूतन ब्राह्मण सभा दादरी की बैठक श्याम सरोवर तालाब के निकट स्थित ब्राह्मण भवन मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में समाज के हितों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए रणनीति तैयार की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 16 अगस्त (रविवार) को ब्राह्मण महासभा हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष पंडित जिले सिंह पिचैलिया के दादरी आगमन पर हीरा चौक स्थित ब्राह्मण भवन में उनका नागरिक अभिनंदन एवं भव्य स्वागत किया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ सदस्यों ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष के इस दौरे का मुख्य उद्देश्य हरियाणा के ब्राह्मण समाज को सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक और आर्थिक रूप से संगठित एवं सशक्त बनाना है। इस अवसर पर प्रदेशभर के विप्र समाज से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर खुलकर चर्चा की जाएगी।
सभा के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के सभी गण्यमान्य नागरिकों एवं समाज के लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर समाज की एकता और संगठन की शक्ति का परिचय दें। बैठक में देवकीनंदन भारद्वाज, रविंद्र वशिष्ठ, संजीव शास्त्री, पार्षद अश्वनी भारद्वाज, प्रवीण मराठा, राजेश नागवान, अनिल पांडे, राम सिंह शर्मा, सतबीर गौड़, नरेंद्र निर्मल, लक्ष्मी नारायण, सुनील भारद्वाज मंडोली, राहुल मराठा, दिनेश कुमार वशिष्ठ उर्फ बब्बू ठेकेदार, ब्रह्मानंद शर्मा चिड़िया, दिलबाग शर्मा, ओमकार ठेकेदार, सज्जन सावन, धर्मवीर रामपुर, महावीर बीकानेर सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।