फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Shooting incident: Four accused arrested; main conspirator paraded in the market

गोलीकांड : चार आरोपी गिरफ्तार, मुख्य साजिशकर्ता को बाजार में घुमाया

Fri, 14 Aug 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 14 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Shooting incident: Four accused arrested; main conspirator paraded in the market
आरोपी अमरजीत उर्फ पंकज को सिटी थान से कोर्ट लेजाते हुए पुलिस।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। सिटी थाना के सामने स्कॉर्पियो सवार बदमाशों पर ताबड़तोड़ फायरिंग के बहुचर्चित मामले में पुलिस ने वीरवार को चार और आरोपियों को गिरफ्तार लिया। इन्हें अदालत में पेश किया जहां से न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए गए। इससे पहले पुलिस ने उसे बाजार में घूमाया। पुलिस इस मामले में अब तक 12 साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

रोहतक रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सिमरदीप सिंह ने शाम चार बजे घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद वे सिटी थाने पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी लेने के बाद एसपी कार्यालय चले गए। उन्होंने सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस ने बुधवार को पकड़े गए मुख्य साजिशकर्ता अमरजीत उर्फ पंकज को अदालत में पेश किया। मुठभेड़ में उसके दोनों पैरों में गोली लगी थी जिसके कारण चलने में सक्षम नहीं था। इसलिए पुलिस उसे उठाकर कोर्ट में लेकर गई। इससे पहले उसे सिटी थाने से तहसील रोड होते हुए भरे बाजार में घुमाया। डीएसपी साहिल ढिल्लो ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में कुणाल उर्फ सैंडी निवासी हनुमान बगीची (दादरी), विशाल आनंद निवासी गांव नौसवा, सुधीर और दर्शन उर्फ बामण निवासी गांव माजरा, (झज्जर) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

दो वाहन भी कब्जे में लिए
पुलिस ने आरोपी विशाल आनंद के कब्जे से एक कार और सुधीर के कब्जे से बिना नंबर प्लेट की बोलेरो कैंपर को कब्जे में लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 5 अगस्त को अमित निवासी फतेहगढ़ और उसके साथियों की हत्या की साजिश रची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पूछताछ के बाद चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापे मारे जा रहे हैं। - साहिल ढिल्लो, डीएसपी, दादरी

आरोपी अमरजीत उर्फ पंकज को सिटी थान से कोर्ट लेजाते हुए पुलिस। 

आरोपी अमरजीत उर्फ पंकज को सिटी थान से कोर्ट लेजाते हुए पुलिस। - फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed