{"_id":"6a6e440cc951e298e20b029f","slug":"exposed-electrical-joints-lead-to-accidents-live-wires-hang-in-front-of-houses-from-telephone-poles-and-across-the-streets-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-158475-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: खुले बिजली के जॉइंट बने हादसों की वजह, घरों के सामने, टेलीफोन के खंभों और गलियों के बीच लटक रहे खुले तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: खुले बिजली के जॉइंट बने हादसों की वजह, घरों के सामने, टेलीफोन के खंभों और गलियों के बीच लटक रहे खुले तार
Sun, 02 Aug 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
वार्ड पांच स्थित बाला वाला मंदिर के पीछे वाली गली में लगी लोहे की एंगल पर लगी केबल।
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। शहर के वार्ड- 5 में बिजली व्यवस्था की लापरवाही स्थानीय लोगों के लिए चिंता का कारण बनी हुई है। वार्ड की कई गलियों में घरों के सामने, टेलीफोन के खंभों पर और गली के बीच खुले और लटकते बिजली के जॉइंट हादसों को न्योता दे रहे हैं। बारिश के मौसम में इन खुले तारों और कनेक्शन से करंट फैलने की आशंका के चलते लोगों में भय का माहौल है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार बिजली निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई समाधान नहीं किया गया है। वार्ड पांच में इन दिनों कई स्थानों पर बिजली के तारों के जोड़ बिना किसी सुरक्षा कवर के खुले पड़े हैं। कुछ जगहों पर ये जोड़ टेलीफोन के खंभों पर लटक रहे हैं तो कहीं गलियों के बीच इतनी नीचे हैं कि राहगीरों और बच्चों के संपर्क में आने का खतरा बना रहता है।
बरसात के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो जाती है क्योंकि नमी और बारिश के पानी के कारण करंट आने का खतरा बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वार्ड में बड़ी संख्या में बच्चे और बुजुर्ग प्रतिदिन इन गलियों से होकर गुजरते हैं। स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों और दोपहिया वाहन चालकों को भी इन लटकते तारों के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इन खुले जॉइंट को सुरक्षित नहीं किया गया तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
लोगों में रोष
वार्ड निवासी संदीप कुमार, नवीन कुमार, राजेश सैनी ने आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार बिजली निगम कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई लेकिन विभाग की ओर से न तो कोई कर्मचारी मौके पर पहुंचा और न ही समस्या का स्थायी समाधान किया गया। लोगों का कहना है कि शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है, जिससे निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
निरीक्षण की मांग
स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि बिजली निगम के अधिकारी तुरंत वार्ड का निरीक्षण करें और सभी खुले जॉइंटों को सुरक्षित बॉक्स में बंद कर तारों को व्यवस्थित किया जाए। साथ ही जर्जर तारों और ढीले कनेक्शनों को बदलकर नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।
बिजली के खुले पड़े जॉइंट से अक्सर चिंगारी उठती रहती है। केबल नीचे होने के कारण बड़े वाहनों का आवागमन बिल्कुल बंद पड़ा है। स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को वाहन में बैठाने के लिए दूर स्थित मुख्य सड़क तक जाना पड़ रहा है। घर के सामने खुले जॉइंट के चलते हर समय हादसों का अंदेशा बना रहता है।-- रोहताश कुमार, स्थानीय निवासी
गली में टेलीफोन के लोहे के पोल के सहारे लगाई बिजली केबल और बने जॉइंट हादसों का सबब बने हुए है। बारिश के सीजन में पोल में करंट आने की संभावना बनी रहती है। पोल में करंट आने से कई बार बेसहारा पशु चपेट में आ चुके है। गली में केबल नीचे रहने के कारण लोडिंग वाहनों का गुजरना असंभव बना हुआ है।-
रमेश कुमार, स्थानीय निवासी।
वर्जन:
हमारे पास फिलहाल वार्ड पांच से संबंधित ऐसी कोई भी शिकायत नहीं आई है। अगर वार्ड की गलियों में केबल नीचे छू रही है, या फिर जॉइंट बने है तो हमारे कर्मचारी भेज समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।-- आशीष सोढ़ी, एसडीओ, बिजली निगम।
विज्ञापन
स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार बिजली निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई समाधान नहीं किया गया है। वार्ड पांच में इन दिनों कई स्थानों पर बिजली के तारों के जोड़ बिना किसी सुरक्षा कवर के खुले पड़े हैं। कुछ जगहों पर ये जोड़ टेलीफोन के खंभों पर लटक रहे हैं तो कहीं गलियों के बीच इतनी नीचे हैं कि राहगीरों और बच्चों के संपर्क में आने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
बरसात के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो जाती है क्योंकि नमी और बारिश के पानी के कारण करंट आने का खतरा बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वार्ड में बड़ी संख्या में बच्चे और बुजुर्ग प्रतिदिन इन गलियों से होकर गुजरते हैं। स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों और दोपहिया वाहन चालकों को भी इन लटकते तारों के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इन खुले जॉइंट को सुरक्षित नहीं किया गया तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
लोगों में रोष
वार्ड निवासी संदीप कुमार, नवीन कुमार, राजेश सैनी ने आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार बिजली निगम कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई लेकिन विभाग की ओर से न तो कोई कर्मचारी मौके पर पहुंचा और न ही समस्या का स्थायी समाधान किया गया। लोगों का कहना है कि शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है, जिससे निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
निरीक्षण की मांग
स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि बिजली निगम के अधिकारी तुरंत वार्ड का निरीक्षण करें और सभी खुले जॉइंटों को सुरक्षित बॉक्स में बंद कर तारों को व्यवस्थित किया जाए। साथ ही जर्जर तारों और ढीले कनेक्शनों को बदलकर नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।
बिजली के खुले पड़े जॉइंट से अक्सर चिंगारी उठती रहती है। केबल नीचे होने के कारण बड़े वाहनों का आवागमन बिल्कुल बंद पड़ा है। स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को वाहन में बैठाने के लिए दूर स्थित मुख्य सड़क तक जाना पड़ रहा है। घर के सामने खुले जॉइंट के चलते हर समय हादसों का अंदेशा बना रहता है।
गली में टेलीफोन के लोहे के पोल के सहारे लगाई बिजली केबल और बने जॉइंट हादसों का सबब बने हुए है। बारिश के सीजन में पोल में करंट आने की संभावना बनी रहती है। पोल में करंट आने से कई बार बेसहारा पशु चपेट में आ चुके है। गली में केबल नीचे रहने के कारण लोडिंग वाहनों का गुजरना असंभव बना हुआ है।-
रमेश कुमार, स्थानीय निवासी।
वर्जन:
हमारे पास फिलहाल वार्ड पांच से संबंधित ऐसी कोई भी शिकायत नहीं आई है। अगर वार्ड की गलियों में केबल नीचे छू रही है, या फिर जॉइंट बने है तो हमारे कर्मचारी भेज समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।