{"_id":"6a7f5a79f3c7f48a38058d8d","slug":"farmers-selected-under-the-sms-scheme-must-purchase-agricultural-machinery-by-august-18-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-159005-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: एसएमएस योजना के चयनित किसान 18 अगस्त तक अवश्य खरीदें कृषि यंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: एसएमएस योजना के चयनित किसान 18 अगस्त तक अवश्य खरीदें कृषि यंत्र
Fri, 14 Aug 2026 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। सब-मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना 2026-27 के तहत जिला में विभिन्न कृषि यंत्रों पर अनुदान प्राप्त करने के लिए विभाग द्वारा कृषि यंत्र खरीदने की अंतिम तिथि 18 अगस्त निर्धारित की गई है। किसान 18 अगस्त तक अपना कृषि यंत्र खरीद सकते हैं।
उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि जिन किसानों का चयन योजना के तहत हुआ है और जिन्होंने अभी तक अपना परमिट डाउनलोड नहीं किया है व कृषि यंत्र की खरीद नहीं की है, वे शीघ्र अति शीघ्र इस प्रक्रिया को पूरा करें। किसान कृषि विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर स्वयं अपना परमिट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, किसान पोर्टल पर अधिकृत अपनी पसंद के कृषि यंत्र निर्माता या डीलर के पास जाकर भी अपना परमिट डाउनलोड करवा सकते हैं।
परमिट डाउनलोड करने से पूर्व किसानों को विभागीय पोर्टल पर अपनी पसंद का कृषि यंत्र निर्माता, अधिकृत डीलर और कृषि यंत्र का विशेष वेरिएंट चुनना अनिवार्य है। यह प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही परमिट डाउनलोड हो सकेगा। जिन किसानों ने अभी तक कृषि यंत्र नहीं खरीदा है, वे सबसे पहले पोर्टल से अपना परमिट डाउनलोड करें और उसके उपरांत ही यंत्र की खरीद प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं। इसलिए सभी चयनित किसान 18 अगस्त तक अनिवार्य रूप से अपने यंत्र की खरीद कर लें और डीलर द्वारा पोर्टल पर बिल अपलोड करवाना सुनिश्चित करें।