फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Procession held in honor of the Tricolour; Deputy Commissioner and SDM participated

Charkhi Dadri News: तिरंगे के सम्मान में निकाली गई यात्रा, शामिल हुए उपायुक्त व एसडीएम

Fri, 14 Aug 2026 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 14 Aug 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Procession held in honor of the Tricolour; Deputy Commissioner and SDM participated
तिरंगा यात्रा में मौजूद उपायुक्त व एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह। 
चरखी दादरी। जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार को विभिन्न विभागों एवं नागरिकों के सहयोग से हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के सम्मान में निकाली गई इस यात्रा की अगुवाई उपायुक्त मनदीप कौर व एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह ने की।
विज्ञापन

लोगों ने बड़ी गर्मजोशी के साथ यात्रा में भाग लिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गीत का सामूहिक गायन भी किया गया। यात्रा रोज गार्डन से शुरू होकर परशुराम चौक पर संपन्न हुई।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करना है। स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का अवसर देता है जिनके संघर्ष के कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि सभी अपने घरों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों पर शान के साथ तिरंगा फहराएं तथा राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा और सम्मान का पूरा ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में एकता, भाईचारे और राष्ट्रप्रेम की भावना मजबूत होती है।
यात्रा के दौरान लोगों ने पूरे उत्साह के साथ भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय हिंद के जयघोष लगाए। तिरंगा यात्रा का समापन राष्ट्र प्रेम और एकता के संदेश के साथ हुआ। तिरंगा यात्रा में शामिल नागरिकों ने राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाए रखने, देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने तथा राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प लिया।
स्कूली बच्चों ने बढ़ाया आयोजन का गौरव
तिरंगा यात्रा में स्कूली बच्चों की भागीदारी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। बड़ी संख्या में विद्यार्थी अपने शिक्षकों के साथ यात्रा के स्वागत के लिए पहुंचे। बच्चों के हाथों में तिरंगे और चेहरों पर देशभक्ति का उत्साह देखते ही बन रहा था।
विद्यार्थियों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। यह दृश्य इस मायने में भी महत्वपूर्ण रहा कि देशभक्ति की यह भावना नई पीढ़ी तक पहुंची। बच्चों ने केवल एक कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया, बल्कि राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्र के प्रति अपनी भावनाओं को भी व्यक्त किया।

एक तिरंगा, एक भावना, एक भारत
जिला की ऐतिहासिक तिरंगा यात्राओं का मूल संदेश स्पष्ट रहा। तिरंगा हम सभी को जोड़ता है। अलग-अलग विचारों और सामाजिक पृष्ठभूमि के बावजूद राष्ट्रीय ध्वज के नीचे पूरा समाज एक नजर आया। तिरंगे के साथ चलते लोगों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed