{"_id":"6a6a589493d7292ffb0a9ca9","slug":"free-meal-service-for-patients-and-their-attendants-has-started-at-the-hospital-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-158355-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: अस्पताल में मरीजों व तीमारदारों के लिए निशुल्क भोजन सेवा हुई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: अस्पताल में मरीजों व तीमारदारों के लिए निशुल्क भोजन सेवा हुई शुरू
Thu, 30 Jul 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। नागरिक अस्पताल में मरीजों और उनके साथ आए तीमारदारों के लिए जन सेवा संस्थान की ओर से नि:शुल्क भोजन सुविधा का शुभारंभ उपायुक्त मनदीप कौर ने किया। इस सेवा का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को सहायता प्रदान करना है जो दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से इलाज के लिए अस्पताल आते हैं।
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जरुरतमंदो की सेवा ही भगवान की सेवा के बराबर है। ऐसे लोगों की सेवा के लिए नागरिकों को स्वयं आगे आना चाहिए। जन सेवा संस्थान की ओर से नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था एक नेक कार्य है।
संस्थान की ओर से यह नि:शुल्क भोजन सेवा प्रत्येक दिन सुबह शाम के समय नियमित रूप से संचालित की जाएगी। डॉक्टरों की सलाह और साफ-सफाई के मानकों को ध्यान में रखते हुए, भोजन पूरी तरह से शुद्ध, ताजा और पौष्टिक होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नि:शुल्क भोजन सेवा के प्रारंभ होने से अस्पताल परिसर में एक सकारात्मक और मानवीय वातावरण का निर्माण हुआ है। इस अवसर पर संस्थान से जुडे़ रिंपी फोगाट, कार्यकारी प्रधान बलराम गुप्ता, कोषाध्यक्ष जगदीश आदमपुरिया, जीतराम गुप्ता, विनोद जैन, संजय गर्ग, पवन लुहानिया, संतोष आदि उपस्थित रहे।