फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Nandha's daughter Himanshi has enhanced the prestige of the region

Charkhi Dadri News: नांधा की बेटी हिमांशी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

Thu, 30 Jul 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 30 Jul 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Nandha's daughter Himanshi has enhanced the prestige of the region
गांव नांधा छात्रा हिमांशी को सम्मानित करते हुए। - फोटो : 1
बाढडा। गांव नांधा की बेटी हिमांशी लुहाच का इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बंगलूरू में पीएचडी कोर्स में चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर सर्व कल्याण मंच, के प्रदेश को-ऑर्डिनेटर पर्यावरण विभाग कुलदीप शास्त्री चांदवास ने हिमांशी को सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर बाढड़ा व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान बलजीत सिंह, समाजसेवी सोमबीर शर्मा, सोमबीर सिंह, सूबेदार अजीत सिंह, विनोद कुमार, मंजीत सिंह ठेकेदार, ओमबीर सिंह ने हिमांशी की उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया। कुलदीप शास्त्री ने कहा कि गांवों की बेटियां आज शिक्षा, शोध और विज्ञान के क्षेत्र में नए मुकाम हासिल कर रही हैं।
विज्ञापन

हिमांशी का पीएचडी के लिए चयन उनकी मेहनत और प्रतिभा का परिणाम है। उनकी सफलता क्षेत्र की अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। बेटियों को बेहतर शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने से वे हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed