{"_id":"6a6a5a44a4e565824400ee00","slug":"truck-collides-with-another-truck-parked-near-chidiya-driver-dies-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-158345-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: चिड़िया के पास खड़े ट्रक से टकराया ट्रक, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: चिड़िया के पास खड़े ट्रक से टकराया ट्रक, चालक की मौत
Thu, 30 Jul 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। नेशनल हाईवे 152डी पर गांव चिड़िया के पास बुधवार तड़के सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। मृतक नारनौल के राव का मोहल्ला का रहने वाल राजकमल (39)था।
पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में मृतक के चचेरे भाई ललित ने बताया कि राजकमल पेशे से ट्रक चालक था। वह बुधवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे करनाल से ट्रक खाली करके अपने घर नारनौल लौट रहा था। जब वह गांव चिड़िया के निकट पहुंचा तो सड़क पर खड़े एक ट्रक से उसके ट्रक की टक्कर हो गई।
हादसे के दौरान ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद राजकमल ट्रक से नीचे गिर गया और अपने ही ट्रक के पहिए के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सड़क पर खड़ा ट्रक छोड़कर उसका चालक मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मामले के जांच अधिकारी एएसआई कप्तान सिंह ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई ललित के बयान के आधार पर फरार ट्रक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। राजकमल अविवाहित था। संवाद