सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   GM UdanDaste caught the operator on the Delhi-Ajmer route with an additional amount of 440 rupees, as he had collected money from passengers but did not give them tickets.

Charkhi Dadri News: जीएम उड़नदस्ते ने दिल्ली-अजमेर रूट पर 440 रुपये की अतिरिक्त राशि के साथ परिचालक को पकड़ा, यात्रियों से पैसे लेकर नहीं दिए थे टिकट

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 07 Jun 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
GM UdanDaste caught the operator on the Delhi-Ajmer route with an additional amount of 440 rupees, as he had collected money from passengers but did not give them tickets.
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा रोडवेज के उड़नदस्ते ने राजस्व को नुकसान पहुंचाने और विभागीय नियमों की अनदेखी करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी अभियान के तहत दादरी रोडवेज महाप्रबंधक के विशेष उड़नदस्ते ने दिल्ली-अजमेर रूट पर चल रही एक बस में निरीक्षण के दौरान एक परिचालक को यात्रियों से किराया वसूलकर बिना टिकट यात्रा कराने के मामले में पकड़ा है। जांच के दौरान परिचालक के पास से 440 रुपये की अतिरिक्त राशि भी बरामद हुई जिसका वह कोई संतोषजनक हिसाब नहीं दे सका।

जानकारी के अनुसार दादरी डिपो के महाप्रबंधक के निर्देश पर गठित विशेष उड़नदस्ता गत शुक्रवार को दिल्ली-अजमेर मार्ग पर नियमित जांच अभियान चला रहा था। इसी दौरान जयपुर के समीप कुकस गांव के पास बस को रोककर यात्रियों के टिकटों की जांच की गई। निरीक्षण के समय बस में सवार आठ यात्री बिना टिकट यात्रा करते मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

उड़नदस्ते ने यात्रियों से की गई पूछताछ में सामने आया कि परिचालक ने सभी यात्रियों से पूरा किराया वसूल लिया था लेकिन उन्हें टिकट जारी नहीं किए। जांच में पता चला कि सात यात्रियों से एनआईआईएमएस से जयपुर तक का किराया लिया गया था जबकि एक यात्री से चंदेवाली से जयपुर तक का किराया वसूला गया। इसके बावजूद किसी भी यात्री को टिकट उपलब्ध नहीं कराया गया।
विज्ञापन
Trending Videos

मामले की गंभीरता को देखते हुए उड़नदस्ते ने मौके पर ही परिचालक के पास मौजूद सरकारी नकदी और इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन की जांच की। जांच में 440 रुपये अतिरिक्त पाए गए। टीम ने इसे विभागीय नियमों के तहत गबन का मामला मानते हुए परिचालक के खिलाफ केस तैयार किया और विस्तृत रिपोर्ट संबंधित डिपो महाप्रबंधक तथा हरियाणा रोडवेज मुख्यालय को भेज दी।
इस कार्रवाई में रोडवेज निरीक्षक नवरतन शर्मा, संजय कुमार, ओमप्रकाश और सुरेंद्र सिंह शामिल रहे। उड़नदस्ते की रिपोर्ट के आधार पर उक्त कर्मचारी के खिलाफ विभागीय स्तर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
वर्सन :
विभाग में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता और भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।- नवीन शर्मा, महाप्रबंधक, दादरी रोडवेज डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed