सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The police communicated with the people and made them aware about staying away from drugs

Charkhi Dadri News: पुलिस ने लोगों से संवाद स्थापित कर नशे से दूर रहने के प्रति किया जागरूक

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 08 Jun 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
The police communicated with the people and made them aware about staying away from drugs
क्षेत्र में लोगों को जागरूक करते हुए पुलिस टीमें। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार के निर्देशानुसार जिले को नशा मुक्त बनाने की मुहिम के तहत पुलिस की ओर से रविवार को जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल व डायल 112 ईआरवी राइडरों की टीमों ने गांव चरखी, रावलधी और शहर के वाल्मीकि नगर एवं कबीर नगर में पहुंच कर आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लोगों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों की जानकारी दी। टीमों ने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि उसके परिवार, समाज और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को भी नुकसान पहुंचाता है। नशे की लत के कारण अपराध, घरेलू विवाद, सड़क दुर्घटनाएं और अन्य सामाजिक समस्याएं बढ़ती हैं, जिससे पूरे समाज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने युवाओं को नशे से दूर रहने और खेल, शिक्षा तथा सकारात्मक गतिविधियों की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। पुलिस कर्मियों ने कहा कि युवा देश और समाज का भविष्य हैं तथा उनका नशे से दूर रहना एक स्वस्थ और समृद्ध समाज के निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के दौरान लोगों को यह भी बताया गया कि यदि उनके क्षेत्र में कोई व्यक्ति नशीले पदार्थों की बिक्री, तस्करी या सेवन में संलिप्त है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस ने आमजन से नशे के खिलाफ चल रही इस मुहिम में सक्रिय सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
Trending Videos

डायल-112 ईआरवी राइडरों ने उपस्थित लोगों को पुलिस की आपातकालीन सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी और बताया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत 112 नंबर पर दी जा सकती है। उन्होंने लोगों को कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार ने कहा कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा। नशा तस्करों और नशे का कारोबार करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के साथ-साथ लोगों को जागरूक करने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी के बिना नशामुक्त समाज का लक्ष्य प्राप्त नहीं किया जा सकता। इसलिए प्रत्येक नागरिक को इस अभियान का हिस्सा बनना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed