सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The police conducted a search operation with the dog squad to curb drug trafficking

Charkhi Dadri News: नशा तस्करी पर अंकुश के लिए पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड के साथ चलाया तलाशी अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 07 Jun 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
The police conducted a search operation with the dog squad to curb drug trafficking
वाहनों की जांच करते पुलिसकर्मी। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार के निर्देशन में जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को दादरी सिटी थाना पुलिस की ओर से संदिग्ध व्यक्तियों एवं नशा तस्करों के विरुद्ध विशेष तलाशी अभियान चलाया गया। सिटी थाना प्रबंधक निरीक्षक चंद्र शेखर के नेतृत्व में पुलिस टीम तथा डॉग स्कवॉयड ने शहर के सिंघान मोहल्ला, कबीर नगर, रविदास नगर, गामड़ी मोहल्ला एवं वाल्मीकि नगर में नशे के कारोबार व तस्करी में संलिप्त संदिग्ध व्यक्तियों के घरों और संभावित ठिकानों की गहन तलाशी ली।
Trending Videos

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उनके घरों, आसपास के स्थानों और संभावित छिपने के ठिकानों की बारीकी से जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षक चंद्र शेखर ने बताया कि एसपी के निर्देशानुसार जिले में नशे के विरुद्ध जीरो योलरेंस की नीति अपनाई गई है। इसी कड़ी में नियमित रूप से ऐसे तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं ताकि नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed