सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Goods were seized from markets in the city, and platforms were demolished

Charkhi Dadri News: डीसी के तेवर सख्त, शहर में चला पीला पंजा, बाजारों से उठाया सामान, चबूतरे तोड़े

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 11 Jun 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Goods were seized from markets in the city, and platforms were demolished
 तिकोना पार्के के नजदीक एनएचआई की ओर से चलाया पीला पंजा।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन ने वीरवार को बड़ा अभियान चलाया। उपायुक्त मनदीप कौर के सख्त निर्देशों के बाद नगर परिषद और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की टीम पूरे दलबल के साथ सड़कों पर उतरी। करीब डेढ़ घंटे तक चले अभियान के दौरान बाजारों, सड़कों और फुटपाथों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया।

कार्रवाई के दौरान दुकानों के बाहर रखा गया सामान भी जब्त किया गया। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अब अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई प्रतिदिन जारी रहेगी। संवाद न्यूजी एजेंसी की ओर से 10 जून के अमर उजाला समाचार पत्र में अतिक्रमण की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया है। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और वीरवार को प्रभावी कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन



यहां हुई कार्रवाई
नगर परिषद की टीम ने कार्यालय परिसर से अभियान की शुरुआत की। इसके बाद बस स्टैंड रोड, रोहतक चौक, तहसील रोड और डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान कई दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों के आगे सड़क और फुटपाथ पर सामान रखकर कब्जा कर रखा था। टीम ने ऐसे दुकानदारों को मौके पर ही चेतावनी दी और सामान हटवाया। जो सामान नहीं हटाया गया उसे नगर परिषद की टीम ने जब्त कर लिया।
विज्ञापन



एनएचएआई ने तोड़े चबूतरे
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम ने भी तिकोना पार्क के नजदीक पुल के साथ करीब 970 मीटर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट हरबंश के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में एनएचआई के अधिकारी नरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। सुबह 10 बजे से ही टीम अतिक्रमण हटाने में जुट गई। टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग की सीमा में किए गए अवैध कब्जों को हटाया और सड़क किनारे दुकानों के सामने बने चबूतरों को जेसीबी से तोड़ा गया।
दलबल के साथ निकले अधिकारी
अभियान में नगर परिषद, प्रशासन और पुलिस विभाग सहित करीब 30 से ज्यादा अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस बल की मौजूदगी के चलते कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अधिकारियों ने कहा कि अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित हो रहा था और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़कें संकरी होने से कई स्थानों पर जाम की स्थिति बन रही थी। अब यह कार्रवाई निरंतर बनी रहेगी।

उपायुक्त के सख्त तेवर
उपायुक्त मनदीप कौर ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि शहर में दोबारा अतिक्रमण नहीं होने दिया जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि, सड़क और फुटपाथ आम जनता की सुविधा के लिए हैं और इन पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने दुकानदारों और आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है। अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में शहर के अन्य क्षेत्रों में भी इसी प्रकार अभियान चलाया जाएगा।



वर्सन:
अब अतिक्रमण करने वालों को किसी प्रकार की राहत नहीं मिलेगी। इसलिए शहरवासियों ने अपील है की वह खुद ही अतिक्रमण हटा लें। अब निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी। - प्रवीन छिक्कारा, बीआई, नगर परिषद

 तिकोना पार्के के नजदीक एनएचआई की ओर से चलाया पीला पंजा। 

 तिकोना पार्के के नजदीक एनएचआई की ओर से चलाया पीला पंजा। - फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed