{"_id":"6a384043724d4e3d240118d5","slug":"action-will-be-taken-against-those-who-litter-the-streets-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-156817-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सड़कों पर कूड़ा फेंकने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सड़कों पर कूड़ा फेंकने वालों पर होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चरखी दादरी। सड़कों पर कूड़ा फेंकने वालों पर अब कार्रवाई हो सकती है। उपायुक्त मनदीप कौर ने सभी लोगों से अपील करते हुए कूड़ा केवल कूड़ा एकत्रित करने वाली गाड़ी में डालने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अगर सड़क पर कूड़ा फेंकता मिला तो उसके खिलाफ प्रशासन की ओर से कार्रवाई होगी।
साथ ही उस पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। रविवार को उपायुक्त मनदीप कौर ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम से वापस आते समय बाजार की स्थिति का जायजा लिया। जहां उन्हें दुकानों के सामने कूड़ा और गंदगी के ढेर मिले जिसमें काफी मात्रा में प्लास्टिक और पॉलिथीन भी थे। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए मौजूद दुकानदारों को कूड़ा केवल कूड़ा उठाने वाली गाड़ी में ही डालने के निर्देश दिए।
साथ ही कहा कि शहर की कूड़ा और गंदगी की स्थिति को सही करने के लिए दुकानदारों और नागरिकों के सहयोग की बहुत जरूरत है।