सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Deadline for ITI admission registration extended to June 30

Charkhi Dadri News: आईटीआई में दाखिले के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 जून तक बढ़ी

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 22 Jun 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Deadline for ITI admission registration extended to June 30
विज्ञापन
चरखी दादरी। तकनीकी शिक्षा के माध्यम से रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर तलाश रहे युवाओं के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, आईटीआई में दाखिले लेने के लिए अंतिम तिथि को 30 जून तक बढ़ाया गया है। संस्थान प्रबंधन ने नए शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए विभिन्न तकनीकी एवं गैर-तकनीकी ट्रेडों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाई है। इससे उन छात्र-छात्राओं को अतिरिक्त समय मिल सकेगा जो किसी कारणवश निर्धारित अवधि में आवेदन नहीं कर पाए थे।



आईटीआई में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है और बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पंजीकरण करा रहे हैं। संस्थान प्रशासन का मानना है कि वर्तमान समय में तकनीकी शिक्षा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप दक्ष मानव संसाधन तैयार करने का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुकी है। इसी उद्देश्य से संस्थान में रोजगारोन्मुखी ट्रेडों में दाखिले की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कादमा आईटीआई में ये ट्रेड उपलब्ध
संस्थान में इस सत्र के दौरान इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कोपा), ड्रॉफ्ट्समैन सिविल, फायर सेफ्टी एंड इंडस्ट्रियल सेफ्टी मैनेजमेंट, सोलर टेक्नीशियन-इलेक्ट्रिकल, सेविंग टेक्नोलॉजी तथा एसएसए हिंदी जैसे विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से छात्र आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर बेहतर रोजगार हासिल करने के साथ-साथ स्वरोजगार की दिशा में भी आगे बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन



राेजगार के मिलेंगे अवसर
आईटीआई में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को विभिन्न औद्योगिक इकाइयों, निजी कंपनियों और सरकारी क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं मिलती हैं। इसके अलावा स्वरोजगार स्थापित करने के लिए भी तकनीकी प्रशिक्षण बेहद लाभदायक सिद्ध होता है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित पोर्टल और संबंधित वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, सीटों की उपलब्धता तथा प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी अन्य विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी सीधे प्रशासनिक ब्लॉक या हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं। संस्थान ने युवाओं से अपील की है कि वे बढ़ी हुई अंतिम तिथि का लाभ उठाते हुए समय रहते अपना पंजीकरण पूरा करें।

कुशल युवाओं की मांग
आईटीआई कादमा के इंचार्ज सोमवीर ने बताया कि वर्तमान समय में उद्योगों में प्रशिक्षित और कुशल युवाओं की मांग लगातार बढ़ रही है। विशेष रूप से सोलर टेक्नोलॉजी, इंडस्ट्रियल सेफ्टी और कंप्यूटर आधारित ट्रेड भविष्य की जरूरतों को देखते हुए काफी उपयोगी साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि तकनीकी क्षेत्र में कॅरिअर बनाने के इच्छुक छात्र अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अपना ऑनलाइन पंजीकरण सुनिश्चित करें ताकि उन्हें मनपसंद ट्रेड में प्रवेश प्राप्त करने का अवसर मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed