{"_id":"6a383f9c45c2f14fa0039601","slug":"two-accused-arrested-for-stealing-jewelry-and-cash-from-a-hotel-guest-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-156822-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: होटल में ठहरे व्यक्ति के जेवरात व नकदी चुराने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: होटल में ठहरे व्यक्ति के जेवरात व नकदी चुराने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चरखी दादरी। पुलिस ने एक होटल में ठहरे युवक के जेवरात और नकदी चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से आगामी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गत शुक्रवार को रोहतक की नेहरू कॉलोनी निवासी रविंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सिनेमा घरों में प्रोजेक्ट का काम करता है। काम करते हुए उसे दो-तीन दिन की नींद हो गई थी। 15 जून को उसे नारनौल होते हुए गुरुग्राम जाना था। जब वह दादरी के पास पहुंचा तो गाड़ी में उसे नींद आने लगी। जिस पर उसने दादरी में वेलकम होटल में एक कमरा किराये पर लिया। उसने शिकायत में बताया कि उसके साथ वाले कमरे में दो युवक ठहरे हुए थे। जब वह सुबह उठा तो उसके गले की चांदी की चेन, सोने की अंगूठी और 10 हजार रुपये की नकदी चोरी हुई मिली। उस समय वे दोनों युवक गायब थे। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करने पर उन दोनों में से एक युवक उसकी गाड़ी स्टार्ट करता दिखाई दिया।
मामले की जांच के दौरान तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर दादरी सिटी थाने में तैनात हेड कांस्टेबल राजकला ने मूलरूप से गांव चनानी तथा वर्तमान में दादरी के प्रेम नगर निवासी सचिन को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। आरोपी का तीन दिन पुलिस रिमांड प्राप्त कर गहन पूछताछ की गई।
पूछताछ के दौरान आरोपी सचिन ने प्रेम नगर से चोरी की एक सोने की अंगूठी तथा 10 हजार रुपये की नकदी बरामद कराई। आरोपी सचिन ने अपने साथी दिनेश उर्फ ढोलिया निवासी मांढी केहर का नाम भी उजागर किया। हेड कांस्टेबल राजकला ने आरोपी दिनेश को गिरफ्तार किया। पूछताछ के लिए आरोपी दिनेश को एक दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।