{"_id":"6a3841fa6e0e84cdf1056c91","slug":"under-18-girls-rugby-team-players-skills-tested-in-camp-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-156810-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: शिविर में परखा अंडर-18 बालिका रग्बी टीम के खिलाड़ियों का कौशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: शिविर में परखा अंडर-18 बालिका रग्बी टीम के खिलाड़ियों का कौशल
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
शिविर के दौरान मौजूद खिलाड़ी व कोच।
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा अंडर-18 बालिका रग्बी टीम के प्रशिक्षण शिविर में रविवार को खिलाड़ियों की खेल कौशल और तकनीकी दक्षता का परीक्षण किया गया। आरपीएस स्कूल के खेल मैदान में आयोजित शिविर में खिलाड़ियों को उन्नत स्तर का स्किल प्रशिक्षण दिया गया।
शिविर का निरीक्षण हरियाणा रग्बी के वरिष्ठ पदाधिकारी नरेंद्र मोर, आरपीएस पब्लिक स्कूल के निदेशक सुधीर जांगड़ा और जिला चरखी दादरी रग्बी संघ के चेयरमैन सहित अन्य गण्यमान्य व्यक्तियों ने किया। शिविर के मुख्य कोच राजेश तक्षक ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी खिलाड़ियों का परिचय करवाया और प्रशिक्षण गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह जूनियर खिलाड़ियों के लिए आयोजित दूसरा महत्वपूर्ण प्रशिक्षण शिविर है जिसमें खेल की तकनीकी बारीकियों के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक मजबूती पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान नरेंद्र मोर ने खिलाड़ियों की विभिन्न रग्बी स्किल्स का परीक्षण किया और खेल से जुड़े तकनीकी पहलुओं पर आवश्यक सुझाव दिए।
विज्ञापन
उन्होंने खिलाड़ियों और कोचों को प्रशिक्षण पद्धति, अनुशासित दिनचर्या, फिटनेस और प्रतियोगिताओं की तैयारी के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया। अतिथियों ने विश्वास जताया कि हरियाणा की अंडर-18 बालिका रग्बी टीम आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश का नाम रोशन करेगी। इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रधान मेहरचंद सांगवान, उपप्रधान ओमवीर, अध्यक्ष जयराम प्रेमी, जयवीर फौजी, रविंद्र मौजूद रहे। संवाद