{"_id":"69c81e8ffc99256e100935e4","slug":"health-check-up-of-200-students-and-50-professors-was-done-in-the-medical-camp-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-153170-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: चिकित्सा शिविर में 200 विद्यार्थियों व 50 प्राध्यापकों के स्वास्थ्य की जांच की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: चिकित्सा शिविर में 200 विद्यार्थियों व 50 प्राध्यापकों के स्वास्थ्य की जांच की
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
जनता कॉलेज में आयोजित शिविर में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच करते चिकित्सक।
- फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। जनता पीजी कॉलेज में शनिवार को प्राचार्या डॉ. समीना गुप्ता के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों एवं मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी विभाग की ओर से एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। इसमें 200 विद्यार्थियों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रोशनलाल व मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी की विभाग अध्यक्ष डॉ. बबीता शर्मा ने बताया कि शिविर में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रथम चरण में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ कार्यकारी प्राचार्य डॉ. सुरेश कुमार, प्रोफेसर जयवीर सिंह, प्रोफेसर नीरज गर्ग, डॉ. सुरेंद्र सिंह एवं डॉ. अक्षांक दिसोदिया ने किया।
छात्र इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रीति गुप्ता एवं डॉ. गरिमा श्योराण के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर में 200 विद्यार्थियों एवं 50 स्टाफ सदस्यों के बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप आदि की जांच की गई। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. सुरेश कुमार ने कहा कि इस प्रकार के शिविर समय-समय पर आयोजित होने चाहिए ताकि विद्यार्थियों का स्वास्थ्य के प्रति उचित मार्गदर्शन किया जा सके। इस दौरान डॉ. राजकुमार, डॉ. पूनम, डॉ. स्वीटी गुप्ता, नरेश कुमार, संजीव कुमार, राकेश कुमार आदि की विशेष भूमिका रही।
शिविर के दूसरे चरण में छात्रा इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रीति गुप्ता एवं डॉ. गरिमा श्योराण के मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। डॉ. रोशन लाल ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता भी सामाजिक विकास के लिए आवश्यक है। कार्यक्रम के आयोजन में स्वयंसेवक केशव, राहुल, मोहित, रजत, यमन, दीक्षा, भावना, निकी, निकिता आदि की भूमिका रही।
Trending Videos