{"_id":"69ed05682dc83833fc02535a","slug":"health-department-ties-up-with-three-more-private-ultrasound-centres-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-154403-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: स्वास्थ्य विभाग ने तीन और निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों के साथ किया टाई-अप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: स्वास्थ्य विभाग ने तीन और निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों के साथ किया टाई-अप
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
दादरी की एमसीएच यूनिट में बंद पड़ा अल्ट्रासाउंड कक्ष।
- फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के सरदार झाड़ू सिंह चौक के समीप स्थित राजकीय मातृ एवं शिशु अस्पताल (एमसीएच यूनिट) में पिछले कई दिनों से रेडियोलॉजिस्ट न होने के कारण अल्ट्रासाउंड सुविधा बंद पड़ी है। इससे गर्भवती महिलाओं व दूसरे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब स्वास्थ्य विभाग ने गर्भवती महिलाओं को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए शहर के तीन और निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों के साथ टाई-अप किया है।
करीब 10 दिन पहले विभाग ने शहर के सुविधा अस्पताल स्थित अल्ट्रासाउंड केंद्र के साथ अनुबंध किया था। अब इसी योजना में और विस्तार करते हुए तीन निजी केंद्रों को और शामिल किया गया है जिनमें ऑस्कर अस्पताल, ओम अल्ट्रासाउंड व दीप अल्ट्रासाउंड केंद्रों के साथ भी टाई-अप किया गया है।
विभाग की योजना के अनुसार गर्भावस्था के दौरान संबंधित महिला का एक अल्ट्रासाउंड उक्त निजी केंद्रों में निशुल्क करवाया जाएगा। इस व्यवस्था से विशेष तौर पर उन गरीब और मध्यम वर्गीय महिलाओं को बड़ी मदद मिलेगी जो निजी केंद्रों पर अल्ट्रासाउंड का खर्च वहन करने में असमर्थ थीं। हालांकि लाभार्थी महिला का अल्ट्रासाउंड केवल तभी निशुल्क होगा जब एमसीएच यूनिट में तैनात महिला रोग विशेषज्ञ जांच की अनुशंसा करेंगी।।
वर्सन :
विभाग की ओर से शहर के तीन और निजी केंद्रों के साथ अल्ट्रासाउंड को लेकर टाई-अप किया गया है। चिकित्सक द्वारा अनुशंसा करने पर गर्भावस्था के दौरान संबंधित महिला का एक अल्ट्रासाउंड निशुल्क करवाया जाएगा।-- डॉ. कमल कुमार, डिप्टी सिविल सर्जन, दादरी।
Trending Videos
करीब 10 दिन पहले विभाग ने शहर के सुविधा अस्पताल स्थित अल्ट्रासाउंड केंद्र के साथ अनुबंध किया था। अब इसी योजना में और विस्तार करते हुए तीन निजी केंद्रों को और शामिल किया गया है जिनमें ऑस्कर अस्पताल, ओम अल्ट्रासाउंड व दीप अल्ट्रासाउंड केंद्रों के साथ भी टाई-अप किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग की योजना के अनुसार गर्भावस्था के दौरान संबंधित महिला का एक अल्ट्रासाउंड उक्त निजी केंद्रों में निशुल्क करवाया जाएगा। इस व्यवस्था से विशेष तौर पर उन गरीब और मध्यम वर्गीय महिलाओं को बड़ी मदद मिलेगी जो निजी केंद्रों पर अल्ट्रासाउंड का खर्च वहन करने में असमर्थ थीं। हालांकि लाभार्थी महिला का अल्ट्रासाउंड केवल तभी निशुल्क होगा जब एमसीएच यूनिट में तैनात महिला रोग विशेषज्ञ जांच की अनुशंसा करेंगी।।
वर्सन :
विभाग की ओर से शहर के तीन और निजी केंद्रों के साथ अल्ट्रासाउंड को लेकर टाई-अप किया गया है। चिकित्सक द्वारा अनुशंसा करने पर गर्भावस्था के दौरान संबंधित महिला का एक अल्ट्रासाउंड निशुल्क करवाया जाएगा।