सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   HSNCB arrested three people with 20.09 grams of heroin

Charkhi Dadri News: एचएसएनसीबी ने 20.09 ग्राम हेरोइन के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 22 Jun 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
HSNCB arrested three people with 20.09 grams of heroin
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा पुलिस की ओर से नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भिवानी यूनिट ने दादरी में कार्रवाई करते हुए 20.09 ग्राम हेरोइन बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि एचएसएनसीबी यूनिट भिवानी की टीम एएसआई संदीप कुमार के नेतृत्व में झज्जर रोड स्थित समसपुर टी-पॉइंट व 152-डी हाईवे क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तलाश एवं गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि दादरी निवासी सुरेंद्र उर्फ रिंकू अपने साथी मनोज उर्फ मोनू और कार चालक सुनील के साथ एक कार में रोहतक की ओर से नशीला पदार्थ लेकर दादरी आने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने 152-डी हाईवे टोल के आगे नाकाबंदी की। कुछ समय बाद सूचना के अनुसार संदिग्ध कार को रोक कर उसमें सवार तीनों व्यक्तियों की पहचान की गई।
विज्ञापन

डीएसपी कप्तान सिंह की मौजूदगी में तीनों व्यक्तियों की तलाशी ली गई। कार चालक सुनील तथा मनोज उर्फ मोनू की तलाशी के दौरान कोई नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ। वहीं सुरेंद्र उर्फ रिंकू की पैंट की जेब से एक सफेद रंग की पॉलीथिन बरामद हुई, जिसमें 20.09 ग्राम हेरोइन पाई गई। पुलिस ने बरामद हेरोइन व गाड़ी को कब्जे में लिया और थाना सदर दादरी में एनडीपीएस अधिनियम की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की आगामी जांच में एएसआई सुरेंद्र सिंह थाना सदर दादरी ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के लिए आरोपी मनोज उर्फ मोनू को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है व आरोपी सुनील एवं सुरेंद्र को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed