{"_id":"6a30530ff410bc1019083f84","slug":"jonika-pahal-won-the-silver-medal-in-the-high-jump-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-156604-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: जोनिका पहल ने हाई जंप में जीता रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: जोनिका पहल ने हाई जंप में जीता रजत पदक
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
हाई जंप में छलांग लगाते हुए खिलाड़ी जोनिका पहल।
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चरखी दादरी। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के की ओर से 13 जून से 14 जून तक लुधियाना में पंजाब एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में 2 दिवसीय इंडियन एथलेटिक्स सीरीज 9 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में हाई जंप इवेंट में जोनिका पहल ने दूसरा स्थान हासिल किया।
इस सीरीज में हरियाणा राज्य से 33 महिला एथलीट खिलाड़ियों ने और 93 पुरुष एथलीट खिलाड़ियों सहित कुल 126 एथलीट खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर पदकों की झड़ी लगाई।
दीप मलिक महासचिव एथलेटिक्स हरियाणा ने बताया कि पुरुष वर्ग 1500 मीटर दौड़ में नवदीप हरियाणा ने पहला स्थान और अजय हरियाणा ने दूसरा और एवं इस्लामुद्दीन हरियाणा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग 400 मीटर दौड़ में मनीषा ने दूसरा स्थान, 1500 मीटर दौड़ में प्रगति ने दूसरा स्थान, हाई जंप इवेंट में रेखा फतेहाबाद ने पहला और जोनिका पहल दादरी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, डिस्कस थ्रो इवेंट में निधि रानी रोहतक ने दूसरा और सान्या याधव महेंद्रगढ ने तीसरा स्थान, शिल्पा रानी जींद ने जेवलिन थ्रो इवेंट में पहला स्थान प्राप्त कर हरियाणा राज्य का गौरव बढ़ाया।