सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Mustard field set on fire, farmer suffers loss of lakhs, FIR lodged

Charkhi Dadri News: सरसों के खेत में लगाई आग, किसान को लाखों का नुकसान, प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 29 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Mustard field set on fire, farmer suffers loss of lakhs, FIR lodged
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के गांव बिरही कलां में एक किसान की सरसों की फसल में अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगाने का मामला सामने आया है। घटना में किसान की करीब दो एकड़ फसल जलकर राख हो गई, जिससे उसे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार गांव बिरही कलां निवासी ओमबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने गांव की शामलात भूमि को पट्टे पर लेकर करीब 21 एकड़ में सरसों की खेती की हुई थी। यह भूमि उसने करीब 4.92 लाख रुपये में एक साल के लिए ली थी। किसान के अनुसार 25 मार्च 2026 की रात को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी फसल में आग लगा दी जिससे लगभग दो एकड़ सरसों की फसल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के समय किसान ने डायल 112 पर सूचना दी जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हालांकि आग लगाने वाले व्यक्ति का कोई सुराग नहीं लग पाया। किसान ने अपने स्तर पर भी आरोपी की पहचान करने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद उसने थाना सदर दादरी में लिखित शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed