सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Paid 20 lakh rupees to murder husband, 3 more arrested, woman conspired with lover to claim insurance

Charkhi Dadri News: पति की हत्या के लिए 20 लाख रुपये की दी थी सुपारी, 3 और गिरफ्तार, बीमा क्लेम पाने के लिए प्रेमी संग रची थी महिला ने साजिश

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 26 Apr 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Paid 20 lakh rupees to murder husband, 3 more arrested, woman conspired with lover to claim insurance
पुलिस की गिरफ्तार में आए चार आरोपी। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव तिवाला के पास सड़क हादसे में शहर निवासी प्रदीप के घायल होने के मामले में हत्या की साजिश का एंगल सामने आने के बाद पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन्हें रविवार को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया। जांच में सामने आया है कि प्रदीप की हत्या के लिए उसकी पत्नी ने 20 लाख रुपये की सुपारी दी थी। फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है।
Trending Videos

जांच अधिकारी एएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला अन्नू ने अपने प्रेमी मुकेश के साथ मिलकर पति प्रदीप का बीमा क्लेम व जमीन हड़पने के लिए उसकी हत्या की साजिश रची। इस मामले में तीन और आरोपियों गांव बादल निवासी जसबीर उर्फ मोंटी, आदमपुर डाढ़ी निवासी रवि सांगवान व छिल्लर निवासी अक्षय को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी बादल निवासी मुकेश को शुक्रवार को ही गिरफ्तार किया जा चुका है। वह तीन दिन के रिमांड पर है। जसबीर ने बताया कि प्रदीप की हत्या के लिए अन्नू ने उसे 20 लाख रुपये की सुपारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहतक पीजीआई में उपचाराधीन है प्रदीप
जांच अधिकारी ने बताया कि 18-19 अप्रैल की रात करीब 12 बजे गांव तिवाला के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार बादल निवासी मुकेश और मूलरूप से गांव फतेहगढ़ व वर्तमान में एमसी कॉलोनी दादरी निवासी प्रदीप के घायल होने की सूचना मिली थी। प्रदीप फिलहाल रोहतक पीजीआई में उपचाराधीन है। मुकेश के बयान के आधार पर पुलिस ने इसे सड़क हादसा मानते हुए अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। प्रदीप की बहन सोनू की शिकायत के बाद पता चला कि अन्नू व मुकेश ने प्रदीप की हत्या की साजिश रची और इसे हादसे का रूप देने का प्रयास किया।
स्कूटी पर पिछली तरफ नहीं थे निशान
सदर थाना प्रभारी एसआई सतबीर सिंह और एएसआई सुरेंद्र सिंह ने जांच की तो स्कूटी के पिछले हिस्से पर किसी तरह के निशान नहीं मिले। प्रदीप की बहन की शिकायत के बाद कड़ियां जोड़ीं तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। जांच में पता चला कि अन्नू ने दो महीने में अपने पति के नाम 60-60 लाख रुपये के दो जीवन बीमा करवाए थे जिनमें वह खुद नॉमिनी थी। उसने प्रदीप की चार एकड़ जमीन के बयाना के 25 लाख रुपये मुकेश को दे दिए। प्रदीप की जमीन पर 35.30 लाख रुपये का लोन दिलवाकर यह राशि भी मुकेश को दे दी। इस राशि को हड़पने के लिए प्रदीप की हत्या की साजिश रची गई। पुलिस ने प्राथमिकी से हादसे की धाराएं हटाकर षड्यंत्र के तहत हत्या के प्रयास की धाराएं जोड़ दी हैं।
डंडों से किए वार, फिर गाड़ी ऊपर चढ़ाई
पूछताछ में सामने आया है कि प्रदीप की हत्या के लिए जसबीर उर्फ मोंटी अपने साथियों के साथ बाढड़ा से किराये पर बोलेरो लेकर आया था। मुकेश और प्रदीप एक साथ स्कूटी पर जा रहे थे। मुकेश के इशारे पर ही जसबीर और उसके साथी मौके पर पहुंचे। मुकेश ने बताया कि पहले प्रदीप पर डंडों से वार किए और बाद में उसके हाथ-पैर पकड़कर बोलेरो ऊपर चढ़ा दी। उसने खुद को घायल दिखाने के लिए स्कूटी से पेड़ में टक्कर मारी। इससे उसे हल्की चोटें लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed