{"_id":"69ac6446a398d0a8bf03a6a0","slug":"passengers-are-risking-their-lives-to-save-five-kilometers-and-are-also-being-charged-extra-fares-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-152288-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पांच किलो मीटर की दूरी बचाने के लिए जोखिम में डाल रहे यात्रियों की जान, अतिरिक्त किराये की भी हो रही वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पांच किलो मीटर की दूरी बचाने के लिए जोखिम में डाल रहे यात्रियों की जान, अतिरिक्त किराये की भी हो रही वसूली
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
गड्ढे के पास धंसी परिवहन सिमिति की बस को निकालते हुए ट्रैक्टर।
- फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के रोहतक रोड स्थित रावलधी रेलवे फाटक पर निर्माणाधीन आरओबी के चलते सड़क पर आवागमन बंद करने के निर्देशों के बावजूद रोडवेज और परिवहन समिति की बसें अब भी इसी मार्ग से गुजर रही हैं। लोक निर्माण विभाग की ओर से जिला प्रशासन को पहले ही पत्र जारी कर इस मार्ग से वाहनों का आवागमन बंद करवाने और वैकल्पिक मार्ग अपनाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद बस चालक निर्धारित रूट के बजाय इसी मार्ग से बसें निकाल रहे हैं जिससे यात्रियों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। यही नहीं, निजी बस चालक पांच किलाेमीटर दूरी का अतिरिक्त किराया भी वसूल रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि निर्माणाधीन आरओबी के पास से बसों के आवागमन पर तुरंत पाबंदी लगाई जाए और वैकल्पिक मार्ग का सख्ती से पालन करवाया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले ही स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।
दूसरे रूट से गुजरने का आदेश
जानकारी के अनुसार रोहतक रोड रेलवे फाटक पर करीब एक वर्ष से आरओबी निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य शुरू होने से पहले लोक निर्माण विभाग ने जिला प्रशासन को वैकल्पिक मार्ग का पूरा चार्ट सौंपा था और सड़क से वाहनों का आवागमन बंद करने की सिफारिश की थी। विभाग की ओर से निर्धारित वैकल्पिक मार्ग करीब पांच किलोमीटर लंबा है जिसके कारण बस चालकों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। ऐसे में रोडवेज और परिवहन समिति के कुछ चालक दूरी और खर्च बचाने के लिए नियमों की अनदेखी करते हुए इसी मार्ग से बसें निकाल रहे हैं।
बाल-बाल बची थी बस
निर्माण कार्य के कारण सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है और दोनों तरफ गहरे गड्ढे बन गए हैं। ऐसे में इस मार्ग से गुजरना वाहन चालकों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। कुछ दिन पहले यात्रियों से भरी परिवहन समिति की एक बस गड्ढे में गिरने से बाल-बाल-बच गई थी। इसके अलावा कई दुपहिया वाहन चालक और ई-रिक्शा चालक यहां गिरकर घायल भी हो चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बसों के गुजरने से अक्सर इस मार्ग पर जाम की स्थिति भी बन जाती है जिससे दूर तक वाहनों की लंबी कतार लग जाती है और राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
78 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है आरओबी
रोहतक रोड रेलवे फाटक पर बनने वाला यह शहर का तीसरा आरओबी है जिसकी अनुमानित लागत करीब 78 करोड़ रुपये है। आरओबी की कुल लंबाई लगभग 940 मीटर होगी। इसमें से 880 मीटर लंबाई तक निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा करवाया जाएगा, जबकि रेलवे लाइनों के ऊपर 60 मीटर हिस्से का निर्माण रेलवे विभाग करेगा। आरओबी को फोरलेन बनाया जा रहा है जिसके बीच में डिवाइडर होगा। सड़क के दोनों ओर सात-सात दशमलव पांच मीटर चौड़ाई की सड़क और डेढ़ मीटर चौड़े फुटपाथ भी बनाए जाएंगे।
वर्सन:
निर्माणाधीन आरओबी से गुजरने वाली परिवहन समिति की बसों को बंद करवाने के लिए विभाग के कर्मचारियों को नियुक्त किया जाएगा। इस दौरान वहां से गुजरने वाली बसों के चालकों पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - योगेश सैनी, एसडीएम एवं आरटीए, चरखी दादरी।
Trending Videos