सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Paving the way for four-laning of the Dadri-Jhajjar National Highway 334B

Charkhi Dadri News: दादरी-झज्जर नेशनल हाईवे 334बी तक फोरलेन बनाने का रास्ता साफ

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 25 May 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Paving the way for four-laning of the Dadri-Jhajjar National Highway 334B
गांव समसपुर से गुजरता मौजूदा नेशनल हाईवे 334बी। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। उत्तर प्रदेश के मेरठ से हरियाणा के सोनीपत, झज्जर, चरखी दादरी होते हुए राजस्थान के पिलानी को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे 334बी को झज्जर से दादरी तक फोरलेन बनाने का रास्ता साफ हो गया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से इस परियोजना को सिरे चढ़ाने के लिए भूमि अधिग्रहण और संबंधित भूमि मालिकों को मुआवजा वितरण की प्रक्रिया जल्द शुरू करने की संभावना है। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं और जल्द ही जमीन अधिग्रहण को लेकर आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी जाएगी।

इस परियोजना के तहत जिले के दादरी शहर के अलावा 19 गांवों की करीब 234.16 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाना प्रस्तावित है। झज्जर जिले में अलग से जमीन का अधिग्रहण होगा। पिछले काफी समय से इस सड़क को फोरलेन बनाने की मांग उठ रही है। यह सड़क फोरलेन बनने से यहां से हर रोज गुजरने वाले हजारों हल्के व भारी वाहन चालकों को राहत मिलेगी और उनका सफर अधिक सुगम व सुरक्षित हो सकेगा। वर्तमान में सड़क डबल लेन होने से यहां हादसे होने का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दादरी को मिलेगा बाईपास

इस परियोजना के तहत दादरी शहर को नया बाईपास भी मिलेगा। मौजूदा समय में यहां से झज्जर, गुरुग्राम की तरफ जाने वाले वाहनों को शहर से होकर गुजरना पड़ता है। जिससे स्थानीय निवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन नई सड़क बनने से विशेष रूप से भारी वाहन इसी बाईपास से होकर गुजर सकेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos




जिले के इन गांवों से होकर गुजरेगा नेशनल हाईवे

सरकार की योजना के अनुसार नेशनल हाईवे 334बी जिले के गांव इमलोटा, मोरवाला, अचीना, झींझर, लोहरवाड़ा, खातीवास, रावलधी, साहूवास, दादरी, चरखी, खेड़ी बुरा, पांडवान, बिरही खुर्द, खेड़ी बत्तर, बिरही कलां, मेहड़ा, बरसाना, अटेला कलां, अटेला खुर्द और बिलावल गांवों से होकर गुजरेगा। इनमें गांव इमलोटा में करीब 25 हेक्टेयर, गांव मोरवाला में करीब 15 हेक्टेयर, गांव लोहरवाड़ा में करीब 14 हेक्टेयर, गांव खातीवास में करीब 50 हेक्टेयर, गांव रावलधी, चरखी में करीब 23 हेक्टेयर, गांव बिरही कलां में करीब 15 हेक्टेयर, दादरी शहर में करीब नौ हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण होना प्रस्तावित है।



हर रोज हजारों भारी वाहनों का होता है आवागमन

बता दें कि जिले में क्रशर जोन होने के कारण हर रोज हजारों की संख्या में भारी वाहन यहां से निर्माण सामग्री की ट्रांसपोर्टेशन एनसीआर के दूसरे जिलों सहित कई शहरों में करते हैं। इनमें से अधिकांश वाहन एनएच 334बी से होकर ही गुजरते हैं। लेकिन मौजूदा सड़क महज डबल लेन होने के कारण हादसे होने की संभावना बनी रहती है। जिले में एनएच 334बी पर अभी तक कई हादसे हो भी चुके हैं जिनमें काफी लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। अब यह हाईवे फोरलेन होने से हादसों में काफी हद तक कमी आएगी।



झज्जर से दादरी जिले तक नेशनल हाईवे 334बी को फोरलेन करने की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना है। जमीन अधिग्रहण के साथ ही मुआवजा वितरण प्रक्रिया को पूरा करवाते हुए जल्द इस परियोजना को सिरे चढ़ाया जाएगा। दादरी सहित आसपास के जिलों के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।

-धर्मबीर सिंह, सांसद, भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed