सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Payment of Rs 26.55 crore has reached the accounts of 2130 farmers, 1.75 lakh quintals of wheat is lying in the procurement centres

Charkhi Dadri News: 2130 किसानों के खाते में पहुंची 26.55 करोड़ रुपये की भुगतान राशि, खरीद केंद्रों में पड़ा है 1.75 लाख क्विंटल गेहूं

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 28 Apr 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Payment of Rs 26.55 crore has reached the accounts of 2130 farmers, 1.75 lakh quintals of wheat is lying in the procurement centres
दादरी अनाज मंडी में गेहूं की उठान करते श्रमिक। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। अनाज मंडी में गेहूं की आवक में कमी आने के बाद अब खरीद और उठान प्रक्रिया ने गति पकड़ ली है। लंबे समय से खरीद और उठान में हो रही देरी के चलते परेशान किसानों को बड़ी राहत मिली है। सरकार की ओर से 2,130 किसानों के खातों में 26.55 करोड़ रुपये की भुगतान राशि सीधे ट्रांसफर कर दी गई है।
Trending Videos

सोमवार को मार्केट कमेटी की ओर से स्थापित खरीद केंद्रों पर 115 किसानों ने गेट पास कटवाकर फसल मंडी में पहुंचाई। इस दौरान कुल 4,281 क्विंटल गेहूं की नई आवक दर्ज की गई। हालांकि आवक में कमी देखी जा रही है लेकिन खरीद और उठान की रफ्तार बढ़ने से व्यवस्था में सुधार दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


6.56 लाख क्विंंटल की आवक
जानकारी के अनुसार अब तक मंडी में कुल गेहूं की आवक 6.56 लाख क्विंटल तक पहुंच चुकी है। वहीं खरीद एजेंसियों की ओर से सोमवार को 26,318 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। इसके साथ ही उठान प्रक्रिया में भी तेजी लाई गई है। सोमवार को 29,200 क्विंटल गेहूं का उठान किया गया।
अभी भी काफी उठान बाकी
इसके बावजूद अभी भी खरीद केंद्रों पर बड़ी मात्रा में गेहूं पड़ा हुआ है। वर्तमान में करीब 1,75,571 क्विंटल गेहूं की उठान होना बाकी है जिसे जल्द पूरा करने के लिए विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि उठान प्रक्रिया को और तेज करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। किसानों का कहना है कि पहले खरीद और भुगतान में देरी के कारण उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था लेकिन अब खाते में राशि आने से स्थिति में सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed