सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   People made off with goods removed by shopkeepers to save them from the fire; 24 other shops were saved from being reduced to ashes

Charkhi Dadri News: आग से बचाने के लिए दुकानदारों द्वारा निकाला गया सामान लेकर लोग रफुचक्कर, आग से 24 अन्य दुकानें खाक होने से बचीं

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 13 Jun 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
People made off with goods removed by shopkeepers to save them from the fire; 24 other shops were saved from being reduced to ashes
: बीकानेर मिष्ठान भंडार वाली गली में आगजनी के बाद दुकानों के बाहर फैला सामान। संवाद
विज्ञापन
चरखी दादरी। तहसील रोड पर थाना शहर के पास वीरवार रात बीकानेर मिष्ठान भंडार के साथ वाली मार्केट में अचानक भीषण आग में दो दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। गनीमत यह रही कि दमकल विभाग और स्थानीय लोगों की मुस्तैदी से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया अन्यथा बाजार के साथ लगती करीब 24 अन्य दुकानें भी इस तबाही की चपेट में आ सकती थीं।

इस हादसे में दोनों दुकानदारों को लाखों रुपये का भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं आग अन्य दुकानों में बढ़ती देख साथ लगती दुकानों का सामान आनन-फानन में सड़क पर डाला गया था। राहत व बचाव के नाम पर कुछ असामाजिक तत्वों ने दुकान में रखे गल्ले को उठा लिया वहीं पेंट, शर्ट के अलावा जूते व चप्पलें भी उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरवार रात लगभग 9:40 बजे सिटी थाना के सामने स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार वाली गली में बनी दुकानों से अचानक धुएं के गुबार और आग की ऊंची लपटें उठती दिखाई दीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। आग की भयावहता को देखते हुए केवल दादरी ही नहीं बल्कि पड़ोसी जिलों और कस्बों बेरी, भिवानी और बाढड़ा से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने लगातार साढ़े पांच घंटे की कड़ी मशक्कत और भारी जद्दोजहद के बाद आखिरकार आग पर पूरी तरह काबू पाया।
विज्ञापन

तबाही के सामान और गल्ले चुराये
जिस समय आग की लपटें तेजी से आगे बढ़ रही थीं उसे देखकर पूरी मार्केट और आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया। साथ लगती अन्य 24 दुकानों के मालिकों में डर का माहौल पैदा हो गया। अपनी दुकानों को बचाने के लिए दुकानदारों ने आनन-फानन में अंदर रखा सामान बाहर सड़क पर फेंकना और दुकानों को खाली करना शुरू कर दिया। इसी आपाधापी और अफरा-तफरी के बीच कुछ असामाजिक तत्वों ने आपदा में अवसर ढूंढ लिया। एक तरफ जहां दमकल कर्मी और व्यापारी आग बुझाने व सामान बचाने में लगे थे, वहीं दूसरी तरफ कुछ अज्ञात लोग दुकानों के बाहर फेंका गया कीमती सामान लेकर रफूचक्कर हो गए। इतना ही नहीं, कुछ दुकानदारों ने आरोप लगाया है कि इस हंगामे के दौरान उनकी दुकानों के गल्ले (कैश काउंटर) तक गायब मिले हैं जिनमें नकदी रखी हुई थी।

------------


दुकान में रखा करीब 13 लाख रुपये का माल जलकर पूरी तरह स्वाहा हो गया है। दुकान का सारा सामान जलने से रोजी रोटी के लाले पड़ गए है। अब हालात ऐसे बने है कि परिवार का भरण पोषण करना काफी मुश्किल हो गया है। प्रशासन को चाहिए कि वो काम दोबारा से शुरू करवाने के लिए हमारी आर्थिक मदद करें।- जितेंद्र सैनी

मुस्कान बैग हाउस के संचालक सुमित सैनी ने बताया कि दुकान में सभी तरह के बैग रखे गए थे। लेकिन अचानक आगजनी की घटना ने उसके पूरे परिवार को झकझोर कर कर रख दिया है। इस आगजनी की घटना में लगभग 8 लाख रुपये से अधिक का नुकसान होने की संभावना है। -सुमित सैनी
यदि दमकल की गाड़ियां समय पर मोर्चा नहीं संभालतीं, तो यह आग पूरी मार्केट को अपनी चपेट में ले लेती। सिटी थाने के नजदीक होने के कारण पुलिस बल भी तुरंत मौके पर पहुंच गया था, जिसने कानून-व्यवस्था संभालने और भीड़ को नियंत्रित करने का काम किया। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है लेकिन शुरुआती अंदेशा शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है।- प्रताप सिंह, स्थानीय दुकानदार

आगजनी की घटना में आग बुझाते समय सड़क पर डाले गए सभी कपड़े 70 प्रतिशत तक खराब हो गए है। जो अब बिक्री योग्य नही रहे है। लाखों रुपये का सामान तो असामाजिक लोग उठा ले गए जिससे उनको भारी नुकसान हुआ है। - शक्ति सिंह, स्थानीय दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed