फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Players from 22 districts will be hosted in Dadri, where they will showcase their prowess in Kabaddi, Wushu, and Karate

Charkhi Dadri News: 22 जिलों के खिलाड़ी बनेंगे दादरी के मेहमान, कबड्डी, वुशु, कराटे में दिखाएंगे दम

Wed, 19 Aug 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 19 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Players from 22 districts will be hosted in Dadri, where they will showcase their prowess in Kabaddi, Wushu, and Karate
बैठक के दौरान बात रखते हुए डीईओ धर्मेंद्र चौधरी। - फोटो : 1
चरखी दादरी। 59वें राज्य स्तरीय खेलों की मेजबानी को लेकर जिला शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 22 अगस्त को कैप्टन जिले सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बरसाना में राज्य स्तरीय कबड्डी, वुशु और कराटे प्रतियोगिताओं का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन

आयोजन को यादगार बनाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र चौधरी ने मंगलवार को अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों और खेल विभाग से जुड़े स्टाफ के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। डीईओ धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि राज्य स्तरीय खेलों का शुभारंभ चरखी दादरी जिले से होना गौरव की बात है और इसके साथ ही विभाग की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश के 22 जिलों से खिलाड़ी, अधिकारी और अतिथि जिले में पहुंचेंगे। ऐसे में उनके स्वागत, ठहरने, भोजन, परिवहन और खेल मैदान सहित अन्य व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर कमी नहीं रहनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, 22 जिलों से अतिथि हमारे घर आ रहे हैं। उनका स्वागत और बेहतर व्यवस्थाएं करना हम सभी का उत्तरदायित्व है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आयोजन में अपना 100 प्रतिशत योगदान देने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी टीम भावना से काम करेंगे तो उद्घाटन समारोह को भव्य और यादगार बनाने में कोई कमी नहीं रहेगी। डीईओ ने ड्यूटी पर लगाए गए कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने तथा आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि आयोजन के दौरान खिलाड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। किसी भी समस्या की जानकारी मिलते ही उसका तत्काल समाधान किया जाए, ताकि खिलाड़ी बेहतर माहौल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed