{"_id":"69878146d0edec52280a9c21","slug":"private-hospital-suspended-from-ayushman-bharat-scheme-panel-for-irregularities-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-151159-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: अनियमितता बरतने पर निजी अस्पताल को आयुष्मान भारत योजना के पैनल से किया सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: अनियमितता बरतने पर निजी अस्पताल को आयुष्मान भारत योजना के पैनल से किया सस्पेंड
Sun, 02 Aug 2026 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 02 Aug 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। शहर के एक निजी अस्पताल में पत्नी का उपचार करवाने आए एक व्यक्ति को मरीज दिखाकर आयुष्मान भारत योजना के तहत बिल क्लेम करने की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान लिया है। विभाग ने अस्पताल को आयुष्मान भारत योजना के पैनल से सस्पेंड करते हुए 8.76 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
बता दें कि दादरी के वार्ड चार निवासी भोली द्वारा जिला कष्ट निवारण समिति के समक्ष शिकायत के बाद हरकत में आए विभाग ने निजी अस्पताल पर कार्रवाई की है। उसने शिकायत में बताया था कि एक जुलाई 2025 को उनकी पत्नी के हाथ में फ्रैक्चर हो गया था। उपचार के लिए वह नागरिक अस्पताल में पहुंचा तो वहां तैनात एक कर्मचारी ने उन्हें आयुष्मान योजना के तहत एक निजी अस्पताल में उपचार करवाने को कहा। शिकायतकर्ता के अनुसार निजी अस्पताल में उसकी पत्नी का उपचार किया गया, लेकिन साथ ही उसका भी उपचार दिखाकर योजना के तहत बिल क्लेम किया गया। इसके बाद उसने योजना के टोल फ्री नंबर पर और कष्ट निवारण समिति की बैठक में शिकायत दर्ज करवाई।
इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए निजी अस्पताल को योजना के पैनल से निलंबित करने के साथ ही जुर्माना लगाया है। वहीं नागरिक अस्पताल के कर्मचारी पर भी कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तैयार कर एचकेआरएन मुख्यालय भेज दी है।
विज्ञापन
वर्सन :
आयुष्मान भारत योजना के मुख्यालय की तरफ से निजी अस्पताल पर जुर्माना लगाया गया है। साथ ही अस्पताल को योजना के पैनल से निलंबित किया गया है। -डॉ. नरेश कुमार, सिविल सर्जन, दादरी।