सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Public service is the hallmark of the BJP, and party workers are the organization's greatest strength: Dr. Archana Gupta

जनसेवा भाजपा की पहचान, कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत : डाॅ. अर्चना गुप्ता

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 16 Jun 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Public service is the hallmark of the BJP, and party workers are the organization's greatest strength: Dr. Archana Gupta
सम्मान समारोह के दौरान मंच पर मौजूद प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, सांसद धर्मबीर सिंह, विधायक - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की वास्तविक ताकत है। कार्यकर्ताओं का समर्पण, सेवा भावना और जनता के प्रति प्रतिबद्धता ही भाजपा की पहचान है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के अटूट विश्वास के बल पर ही केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार लगातार मजबूत हुई है और हरियाणा में तीसरी बार नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता मंगलवार को स्थानीय जनता पीजी महाविद्यालय में आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित कर रही थी।

इससे पूर्व दादरी आगमन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। खुले वाहन में सवार होकर उन्होंने कार्यकर्ताओं और नागरिकों का अभिवादन स्वीकार किया। सांसद धर्मबीर सिंह, बाढड़ा विधायक उमेद पातुवास, क्लस्टर इंचार्ज मुकेश गौड़, जिला प्रभारी महेश चौहान, जिला अध्यक्ष सुनील इंजीनियर, जिला महामंत्री रविंद्र शिलगर व राष्ट्रदीप परमार, सत्यव्रत सांगवान, जिला मीडिया प्रभारी जयंत वशिष्ठ, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर स्वागत किया। इस अवसर पर हरियाणा भंडारण निगम चेयरमैन अधिवक्ता रामकिशन शर्मा, महिला विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता दांगी, नगर परिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र परमार, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. किरण कलकल सहित काफी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि जनसेवा ही भाजपा की पहचान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकारों ने जनहित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकार और जनता के बीच एक सशक्त सेतु की भूमिका निभाएं ताकि योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंच सके।
विज्ञापन

डॉ. अर्चना गुप्ता ने मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों पर बोलते हुए कहा कि ये 12 साल विकास, सुशासन और राष्ट्र गौरव के नए अध्याय लिखने वाले रहे है। इन वर्षों में देश ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है और विश्व पटल पर भारत की पहचान और सम्मान लगातार बढ़ा है।
पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
डॉ. अर्चना गुप्ता ने जनता कॉलेज के मैदान में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वच्छ और हरित पर्यावरण स्वस्थ जीवन की आधारशिला है तथा आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य देने के लिए पौधरोपण को जन आंदोलन बनाना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed