सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Rampage of fire... goods in five shops reduced to ashes

Charkhi Dadri News: आग का तांडव...पांच दुकानों में रखा सामान जलकर राख

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 12 Jun 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Rampage of fire... goods in five shops reduced to ashes
रात 10:26 बजे : दुकानदारों की ओर से बचाव के चलते दुकानों से बाहर फेंका गया सामान।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। स्थानीय भगवान परशुराम चौक के समीप तहसील रोड पर वीरवार रात करीब साढ़े 9 भीषण आग लगने से पांच दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान और फर्नीचर जलकर राख हो गया। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैली जिससे आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

व्यापारियों के अनुसार रात करीब साढ़े नौ बजे दुकानों के पीछे स्थित खाली मैदान में उगी झाड़ियों में आग लगी। तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकानों को चपेट में ले लिया। आग से दो बैग की दुकानें, एक कंप्यूटर सेंटर, एक खराद की दुकान और एक बाइक मरम्मत की दुकान का सामान चल गया। वहीं आग फैलने की आशंका के चलते करीब 12 दुकानों के संचालकों ने लोगों की मदद से दुकानें खाली कर अपना सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग की गंभीरता को देखते हुए दादरी के अलावा भिवानी, महेंद्रगढ़, रोहतक और झज्जर से भी दमकल वाहनों को बुलाया गया। रात साढ़े 11 बजे तक छह फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच चुकी थीं जिनमें दादरी की तीन, भिवानी की दो और कनीना से एक गाड़ी शामिल थी। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार, डीएसपी धीरज कुमार और डीएसपी कप्तान सिंह सहित कई थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभालने के साथ लोगों को घटनास्थल से दूर रखा। हालांकि समाचार लिखे जाने तक आग लगने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

रात 10:26 बजे : दुकानदारों की ओर से बचाव के चलते दुकानों से बाहर फेंका गया सामान। 

रात 10:26 बजे : दुकानदारों की ओर से बचाव के चलते दुकानों से बाहर फेंका गया सामान। - फोटो : 1

रात 10:26 बजे : दुकानदारों की ओर से बचाव के चलते दुकानों से बाहर फेंका गया सामान। 

रात 10:26 बजे : दुकानदारों की ओर से बचाव के चलते दुकानों से बाहर फेंका गया सामान। - फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed