सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Rugby teams' training camps to begin on the 15th

Charkhi Dadri News: 15 से शुरू होंगे रग्बी टीमों के प्रशिक्षण शिविर

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 13 Jun 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Rugby teams' training camps to begin on the 15th
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा की जूनियर रग्बी टीमों की राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए 15 जून से लड़कों एवं लड़कियों के पृथक-पृथक प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ किए जाएंगे। हरियाणा जूनियर लड़कियों का प्रशिक्षण शिविर जिला रग्बी फुटबॉल संघ दादरी के तत्वावधान में शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स अकादमी में आयोजित होगा जबकि जूनियर लड़कों का प्रशिक्षण शिविर पानीपत रग्बी की तरफ से ग्राम उग्रा खेड़ी स्थित रग्बी मैदान में लगाया जाएगा। यह जानकारी अंतरराष्ट्रीय खिलाडी एवं कोच राजेश तक्षक ने दी।

तक्षक ने बताया कि प्रत्येक प्रशिक्षण शिविर में प्रदेशभर से चयनित 18-18 खिलाड़ी भाग लेंगे। इन खिलाड़ियों का चयन 7 जून को पानीपत में आयोजित चयन ट्रायल के दौरान रग्बी इंडिया की ओर से नियुक्त तकनीकी अधिकारियों एवं चयनकर्ताओं की देखरेख में किया गया था। यह प्रशिक्षण शिविर आगामी राष्ट्रीय जूनियर रग्बी सेवन चैंपियनशिप की तैयारियों के लिए आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता हैदराबाद में आयोजित होगी जिसमें लड़कियों के मुकाबले 6 और 7 जुलाई तथा लड़कों के मुकाबले 10 व 11 जुलाई को खेले जाएंगे। प्रशिक्षण शिविर के लिए चयनित लड़कियों में रूबी, कनिका, सुहाना, गरिमा हिसार से, अंजलि, रिद्धिमा, ऋतु, सुप्रिया,मनु, राधिका जींद से, खुशबू, निधि, साक्षी, अंकेत, ऊषा, काफी, मीनाक्षी, हीना सभी चरखी दादरी से हैं। लड़कियों के प्रशिक्षण शिविर में राजेश तक्षक, भामिनी पाण्डेय एवं ज्योति कोच की जिम्मेदारी निभाएंगे, जबकि टीम प्रबंधक के रूप में सुदेश तक्षक कार्य करेंगी।
विज्ञापन

कोच राजेश ने बताया कि देव सैनी, विनय, कुलवंत और प्रत्यूष पानीपत, गुरप्रीत एवं स्पर्श सिरसा, लक्ष्य, साहिल, मनीष, सुमित शर्मा, अमन, मोहित, रचित एवं लक्ष्य हिसार, रुद्र डागर झज्जर, हिमांशु, अनुज, यशेष एवं लक्ष्य दादरी से चुने गए हैं। लड़कों के प्रशिक्षण शिविर में मलिक, राजेश तक्षक एवं प्रियंका कटवाल कोच सुदेश तक्षक महिला कोच के रूप में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे तथा अभिषेक मलिक प्रबंधक की भूमिका निभाएंगे। इसके साथ ही यह पहली बार होगा कि सीनियर खिलाड़ी प्रशिक्षण में सहायक होंगे।
दोनों प्रशिक्षण शिविरों की समग्र देखरेख हरियाणा रग्बी के वरिष्ठ पदाधिकारी नरेंद्र मोर के निर्देशन में की जाएगी। शिविरों का उद्देश्य खिलाड़ियों की तकनीकी, शारीरिक एवं रणनीतिक तैयारियों को मजबूत बनाकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा का उत्कृष्ट प्रदर्शन सुनिश्चित करना है। हरियाणा रग्बी परिवार ने उम्मीद जताई है कि इन प्रशिक्षण शिविरों से तैयार होने वाली टीमें राष्ट्रीय जूनियर रग्बी सेवन चैंपियनशिप में प्रदेश का गौरव बढ़ाते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed