सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Sandeep ran continuously for 51 hours and 51 minutes from Loharwada to Khatu Shyam and got his name registered in the World Book of Records

Charkhi Dadri News: लोहरवाड़ा से खाटू श्याम तक 51 घंटे 51 मिनट लगातार दौड़ लगा संदीप ने वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 23 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Sandeep ran continuously for 51 hours and 51 minutes from Loharwada to Khatu Shyam and got his name registered in the World Book of Records
वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स संस्था की ओर से जारी प्रमाण-पत्र दिखाते हुए संदीप।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव लोहरवाड़ा निवासी संदीप ने गांव से बाबा खाटू श्याम राजस्थान तक 230 किलोमीटर लगातार 51 घंटे 51 मिनट तक दौड़ लगाकर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराया है। गांव में बाबा सावलनाथ मंदिर व बाबा रामचंद्र पुरी मंदिर में पूजा कर देवताओं का आशीर्वाद लेते हुए उन्होंने दौड़ शुरू की। उनकी इस उपलब्धि पर सोमवार को रिकॉर्ड का प्रमाणपत्र दिया गया। संदीप ने यह दौड़ 4 दिसंबर 2025 को शुरू की थी 6 दिसंबर को संपन्न हुई। 38 वर्षीय संदीप खेती-बाड़ी का काम करता है।
Trending Videos


संदीप ने बताया कि इस साहस और जुनून को देखते हुए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की टीम ने इस उपलब्धि को विश्व रिकॉर्ड के रूप में मान्यता दी है। संस्था की ओर से अवॉर्ड डीबीआर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड के चीफ एडिटर अधिवक्ता शिव कुमार बेडवाल और जूरी चेयरमैन अधिवक्ता मांगेराम तोंदवाल ने प्रमाण-पत्र प्रदान प्रदान किया। शिव कुमार बेडवाल ने संदीप की सराहना करते हुए कहा कि संदीप की प्रतिभा और मेहनत युवाओं के लिए मिसाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी सफलता पर संदीप ने कहा कि उनका लक्ष्य हमेशा कुछ अलग करने का था। वे क्षेत्र के युवाओं को संदेश देना चाहते हैं कि फिटनेस और अनुशासन के बल पर किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है। यह रिकॉर्ड उन सभी लोगों का है जिन्होंने उन पर भरोसा जताया।

कार्यक्रम के दौरान जूरी सदस्य अधिवक्ता सुशीला कांटीवाल, अजय सभ्रवाल, विजय सिंह, राहुल रंगा, सानिया, पवन, मन्नू धनखड़, अमित भुक्कल, अभिषेक सांगवान व अश्वनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed