{"_id":"69e1409b50f466e1f001ce0e","slug":"sanitation-workers-staged-a-three-hour-sit-in-to-demand-their-rights-and-raised-slogans-against-the-government-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-154024-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सफाई किर्मयों ने हक के लिए तीन घंटे तक दिया धरना, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सफाई किर्मयों ने हक के लिए तीन घंटे तक दिया धरना, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी।
- फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। नगर परिषद में तैनात सफाई कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों के लिए वीरवार को करीब तीन घंटे तक धरना व प्रदर्शन किया। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले किए गए धरना-प्रदर्शन के चलते शहर में सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हुई। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय परिसर में एकत्रित होकर प्रदर्शन किया तथा नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा कि यदि जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं की गई तो धरने को आगे बढ़ाया जा सकता है।
धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने बताया कि उनकी 22 सूत्रीय मांगों में मुख्य रूप से कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपये करना, समान काम समान वेतन की नीति लागू करना शामिल है। वहीं पुरानी पेंशन योजना बहाल करना, दो अग्निशमन कर्मचारियों को बलिदानी का दर्जा देने व उनके आश्रितों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा व सरकारी नौकरी देने की मांग भी उठाई। यूनियन की दादरी इकाई के प्रधान सूरज ने कहा कि सरकार ने सफाई कर्मचारियों को ग्रुप-डी भर्ती से बाहर रखकर उनके साथ भेदभाव किया है। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय के गेट पर धरना दिया। जिसके चलते नगर परिषद व दूसरे विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों को भी कार्यालय में जाने के लिए परेशानी उठानी पड़ी। बाद में वे पिछले गेट से होते हुए अपने कार्यालय में पहुंचे।
दादरी नगर परिषद के तहत वर्तमान में कुल 192 सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत 41, दैनिक वेतन के आधार पर 106 तथा 45 स्थायी सफाई कर्मचारी शामिल हैं। इनमें 55 महिलाएं और 137 पुरुष कर्मचारी शामिल हैं।
Trending Videos